दिमाग को तेज और तरो-ताजा बनाना है तो व्यायाम से कुछ अच्छा नहीं हो सकता। व्यायाम केवल शरीर को फिट रखने के लिए ही नहीं, बल्कि मस्तिष्क को भी तेज और सक्रिय बनाए रखने के लिए आवश्यक है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध में पता चला है कि नियमित एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों की ताकत बनी रहती है, दिल ठीक रहता है और स्वस्थ शरीर के हिसाब से वजन बना रहता है।

रिसर्च का कहना है कि व्यायाम मस्तिष्क के उन हिस्सों का आकार बढ़ा सकता है, जो स्मरण शक्ति और सोचने की क्षमता को नियंत्रित करते हैं। अगर किसी खास एक्सरसाइज की बात करें तो एरोबिक जैसे कि तेज चलना, दौड़ना और साइकिल चलाना आदि। ये मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाते हैं और याददाश्त तेज होती है।

व्यायाम से होने वाले लाभ

तेज याददाश्त

रोजाना एक्सरसाइज करने से मस्तिष्क के हिप्पोकैम्पस उत्तेजित होते हैं, जो स्मरण शक्ति और सीखने की क्षमता से जुड़ा है। शोध में बात सामने आई है कि छ: महीने या उससे ज्यादा समय तक किया गया रोजाना व्यायाम स्मरण शक्ति को बेहतर बना सकता है।

स्ट्रेस और एंजाइटी को करे कम

ये तो आपका पता ही होगा कि एक्सरसाइज करने से एंडोर्फिन हार्मोन निकलता है जो खुश रहने वाला हार्मोन है। इससे स्ट्रेस और एंजाइटी को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा डिप्रेशन और मेंटल स्ट्रेस को कम करने में भी मिलती है।

बढ़ाए मस्तिष्क के कार्य को

एक तो एक्सरसाइज करने से ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिसकी मदद से मस्तिष्क को ज्यादा ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिल पाता है। इससे नई नर्व सेल्स का निर्माण होता है और साथ ही संज्ञानात्मक कार्यों में सुधार भी।

बेहतर नींद

रोजाना एक्सरसाइज करते हैं तो नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है, जिससे मस्तिष्क को आराम मिलता है और इसकी कार्यक्षमता भी बढ़ती है। अगर आपको अच्छी नींद आएगी तो बाकी सारा शरीर भी सही तरीके से चल पाएगा।

इन एक्सरसाइज के हैं फायेद –

तेज चलना और एरोबिक व्यायाम

अगर आप तेज चलना, दौड़ना, तैराकी और साइकिल चलाना जैसी एरोबिक एक्सरसाइज करते हैं तो मस्तिष्क की कोशिकाओं को मजबूत बनने में तो मदद मिलती है और साथ ही याददाश्त में भी सुधार होता है।

Tai Chi

ताई ची से बुजुर्गों में संज्ञानात्मक कार्यों और स्मरण शक्ति को बढ़ाने में मदद होती है। ये एक धीमी और नियंत्रित गति वाली व्यायाम शैली है।

योग और ध्यान

ये तो सभी को ही पता है कि योग और ध्यान करने से मस्तिष्क को शांति और संतुलन मिलता है। इसे करने से ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है तनाव कम होता है।

कितना करें व्यायाम?

विशेषज्ञों का कहना है कि हफ्ते में कम से कम 150 मिनट का मध्यम तीव्रता वाला व्यायाम मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। कोशिश करें कि रोजाना 30 मिनट पैदल चलें, दौड़ें, योग करें या एरोबिक एक्सरसाइज करें ताकि मस्तिष्क को स्वस्थ और सक्रिय रखा जाए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *