बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत के बाद हर कोई सदमे में है। उनकी अचानक हुई मौत की खबर सुनकर सभी सदमें में हैं। 42 साल से कम की उम्र में शेफाली का ऐसे दुनिया छोड़कर चले जाने से परिवार समेत उनके सभी जान पहचानवालों को बहुत ज्यादा बड़ा झटका लगा है। उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है हालांकि अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आई। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि आखिर शेफाली की मौत का सही कारण क्या है? वहीं शेफाली की मौत के मामले में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जांच के दौरान एक्ट्रेस के घर में पुलिस को दो बॉक्स मिले हैं। इन बॉक्सों में एंटी एजिंग दवाई (ग्लूटाथियोन) और स्किन ग्लो की दवाई की शीशियां मिली हैं।
डॉक्टरों ने कही ये बात
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में डॉक्टरों से भी बात की है।व्रत होने के बावजूद उन्होंने उस दिन ग्लूटाथियोन की दवाई ली थी। डॉक्टरों को संदेह है कि उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया होगा दिल की गति रुकने और शरीर का कांपना कार्डियक अरेस्ट आने के कारण हो सकता है हालांकि अभी एक्ट्रेस की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट की डिटेल्स आना बाकी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि एक्ट्रेस की दवाईयां और उनकी फास्टिंग से जुड़ी सभी एंगल्स की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि 27 जून की रात शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया था जिसके तुरंत बाद ही एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी उन्हें अस्पताल में लेकर गए थे लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टर्स ने शेफाली को मृत घोषित कर दिया था।

