त्वचा को अक्सर सुंदर, स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए कई महंगे फेसवॉश और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर हम आपको बताएं कि घर पर बहुत ही आसानी से आप अपने चेहरे का ख्याल रख सकते हैं तो? वैसे तो आपको पता ही होगा कि चावल का पानी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चावल का पानी एक प्राकृतिक और सस्ता उपाय है जो स्किन को निखारने में मदद करता है।
क्यों है इतना खास?
आपको बता दें कि चावल का पानी विटामिन B, E, और मिनरल्स से भरपूर है, जिससे त्वचा को बेहद लाभ मिल सकते हैं। चावल में फेरुलिक एसिड और एलांटोइन जैसे तत्व होते हैं, जो स्किन की सुरक्षा और मरम्मत में मददगार है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि फेरुलिक एसिड एक एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा को पर्यावरणीय नुकसान से बचाता है और एलांटोइन त्वचा को सॉफ्ट और स्मूथ। इसी वजह से चावल का पानी चेहरे की देखभाल के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक विकल्प है।
चावल के पानी से फेसवॉश
इसे बनाने के लिए सबसे पहले दो से तीन टेबलस्पून चावल लें और अच्छे से धोकर साफ कर लें। ये ध्यान रखें कि चावल की मिट्टी और गंदगी पूरी तरह से अलग हो। जब चावल को धो लें तो उसके पानी को एक बर्तन में इकट्ठा कर लें। फिर इस पानी को एक बोतल में भर लें और कम से कम 12 से 24 घंटे के लिए फर्मेंटेड होने के लिए छोड़ दें। ऐसे करने से चावल के पानी के गुण बढ़ जाते हैं और ये ज्यादा प्रभावी हो जाता है।
इसके अलावा आप इस पानी में एलोवेरा जेल और नारियल तेल भी मिला सकते हैं। एक तो एलोवेरा से स्किन हाइड्रेट रहती है और दूसरा नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है।
उपयोग का तरीका
जब पानी फर्मेंटेड चावल के पानी से चेहरे को धोएं। इसे आप रोजाना सुबह और शाम चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे लगाने से त्वचा में कसाव आता है और चेहरे की चमक बढ़ती है।
चावल के पानी के फायदे
कसाव और सेंसिटिव स्किन के लिए सुरक्षित
अगर आप चावल के पानी से चेहरे धोते हैं तो त्वचा में कसाव आता है और इस वजह से चेहरे पर ताजगी और चमक आती है। वहीं, चावल का पानी सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए भी सुरक्षित होता है। लेकिन अगर आपका चेहरा बेहद संवेदनशील है, तो इसे इस्तेमाल करने से पहले एक एलर्जी टेस्ट जरूर करवा लें।
स्किन की मरम्मत
चावल के पानी में मौजूद जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स त्वचा को रिपेयर करते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है और इसके साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते।
स्किन टोन को करे हल्का
अगर आप रोजाना चावल के पानी का इस्तेमाल करते हैं तो त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद होती है। इसके उपयोग से स्किन टोन समान होता है और त्वचा निखरती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
