शरीर में दो आंतें होती है एक छोटी और दूसरी बड़ी। यह पाचन तंत्र का जरुरी हिस्सा मानी जाती है। यहां छोटी आंत खाने को पचाने और जरुरी पोषक तत्वों का अवशोषण करती है वहीं बड़ी आंत पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर तक पहुंचाती है इसके अलावा यह मल इकट्ठा करने का भी काम करती हैं। शरीर के अच्छे से काम करने के लिए इन दोनों आंतों का स्वस्थ होना जरुरी होता है। कई बार इनमें सूजन आ जाती है जिससे गंदगी भी जमा होने लगती है और कमजोरी भी आ सकती है। आंतें खराब होने का असर पूरे शरीर पर दिखता है लेकिन आंतें अस्वस्थ होने और पेट में सूजन आने पर यह देखने लक्षण दिखते हैं।
डाइट में शामिल करें हेल्दी चीजें
आंतों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए आप डाइट में कुछ हेल्दी चीजें शामिल कर सकते हैं। इससे आपके पेट और आंतों में आने वाली सूजन दूर होगी, साथ ही गट में गुड बैक्टीरिया बढ़ेगा और खराब बैक्टीरिया भी खत्म हो जाएंगे। ऐसे में इन्हें स्वस्थ रखने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और खाना भी धीरे-धीरे चबाकर खाएं। फाइबर से भरपूर डाइट लें और डाइट में ज्यादातर प्रोटीन शामिल करें।

आंतों में सूजन होने पर दिखते हैं ये लक्षण
. बहुत ज्यादा गैस बनते रहना
. अपच होना
. पेट दर्द और ऐंठन की दिक्कत
. बार-बार पॉटी आना
. पेट फूलना और एसिडिटी होना
. वजन कम होना
. उल्टी जैसा महसूस होना
इन फूड्स से दूर करें आंतों की सूजन
प्याज और लहसुन
खाने में प्याज और लहसुन ज्यादा इस्तेमाल करें। खासतौर पर कच्चा प्याज और लहसुन खाने से आपकी आंतों की सेहत अच्छी रहेगी। रोज सुबह 2 कली लहसुन चबाएं। खाने में एक कच्चा प्याज खाएं। इससे आपके पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ेंगे और बैड बैक्टीरिया दूर होंगे। प्याज और लहसुन गुड बैक्टीरिया को बढ़ाएंगे।
हरी सब्जियां
अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा हरी और पत्तेदार सब्जियां शामिल करें। इससे आपकी आंते हेल्दी रहेगी। हरी सब्जियां आपके पाचन को बेहतर बनाएगी। इन सब्जियों में प्रीबायोटिक, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी मदद करेंगे।
दही और छाछ
हेल्दी आंतों के लिए आप खाने में प्रीबायोटिक्स से भरपूर दही और छाछ शामिल कर सकते हैं। यह दोनों चीजें भी आपके आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाएंगे और इनको हेल्दी बनाएंगे। दही और छाछ पीने से गैस और एसिडिटी भी कम होगी। ये दोनों चीजें आपके पेट की अग्नि को शांत करेगी। इसके अलावा यह चीजें आपकी गट हेल्थ को सुधारेगी। पेट में बैक्टीरिया का बैलेंस बनेगा और आंते साफ होगी।

साबुत अनाज
अपनी डाइट में साबुत अनाज शामिल करें। फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें। इसके अलावा डाइटरी फाइबर खाएं इससे भी पाचन तंत्र भी सुधरेगा। पेट आसानी से साफ होगा और कब्ज की दिक्कत भी दूर होगी। गट हेल्थ के लिए साबुत अनाज बेहद फायदेमंद साबित होगा। इसमें घुलनशील फाइबर और गुड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो आंतों को हेल्दी रखने के लिए जरुरी माने जाते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
