फैटी लिवर एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जिससे कई लोग जूझ रहे हैं। आजकल का अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खान-पान की आदतें, एक्सरसाइज की कमी के कारण यह समस्या काफी लोगों को हो रही है। इस बीमारी में लिवर के चारों ओर या फिर लिवर में फैट बढ़ने लगता है। धीरे-धीरे यह फैट बढ़ता जाता है और लिवर के अलावा हार्ट को भी नुकसान पहुंचाता है। यह एक खतरनाक मेटाबॉलिक डिजीज है जो दिल, किडनी और लिवर की क्रोनिक बीमारियों का कारण बनेगी। ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल के जरिए आपको 4 ऐसे तरीके बताते हैं जिनसे आप अपने लिवर को हेल्दी रख सकते हैं। आइए जानते हैं।
4 घंटे में निकलेगा लिवर में जमा फैट
इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बाइलेरी साइंसेज के डायरेक्टर और एशियन पेसेफिक एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ लिवर ने अब इस समस्या का समाधान निकाल लिया है। एक रिसर्च के अनुसार, हफ्ते में सिर्फ 4 घंटे की फिजिकल एक्टिविटी के जरिए आप 30% लिवर में जमा फैट निकाल सकते हैं। इसके अलावा साइकिल चलाना और जॉगिंग जैसी फिजिकल एक्टिविटीज भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। यदि आप रोज यह एक्सरसाइज करेंगे तो लिवर में मौजूद फैट सारा निकल जाएगा।

बेहद खतरनाक फैटी लिवर
एक्सपर्ट्स की मानें तो नॉन अल्कोहलिक स्टीटोहेपाटाइटिस बीमारी बहुत ज्यादा खतरनाक होती है। इसका सबसे ज्यादा खतरा उन लोगों को होता है जो बहुत कम शराब या बहुत ज्यादा शराब नहीं पीते। इसके कारण लिवर में फैट जम जाता है जिससे घाव भी बनने लगते हैं। यह समस्या आपके लिवर को भी डैमेज करके लिवर कैंसर का खतरा भी बढ़ाएगी।
जानलेवा हो सकता है फैटी लिवर
आप शायद यह न जानते हों लेकिन फैटी लिवर के कारण 10-15 सालों में आपको हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए आपको अपने लिवर में जमा फैट कम करना चाहिए।
साइकिल चलाने और जॉगिंग से भी होगा फायदा
एशिया पेसेफिक एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ द लिवर की रिसर्च में पता चला कि हफ्ते में 4 घंटे यदि आप साइकिल चलाते हैं या तेज जॉगिंग, वॉक करते हैं तो लिवर में जमा फैट कम होगा। रोज 34 मिनट तेज चलने से साइकिल चलाने या फिर दौड़ लगाने से लिवर फैट की समस्या कम होगी। इसको एरोबिक एक्सरसाइज भी कहते हैं। इसमें ऐसी कई एक्सरसाइज शामिल होती हैं जैसे कि दौड़ लगाना। आपको कई फायदे भी होंगे।
इस तरह ठीक करें फैटी लिवर
स्टडी के अनुसार, यदि आप फैटी लिवर को पूरी तरह से खत्म करना चाहते हैं तो अपना लाइफस्टाइल अच्छा रखें। हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज करें। नियमित एक्सरसाइज करने से लिवर में जमे फैट को घटाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा आपका किडनी और दिल भी स्वस्थ रहेगा। इससे शरीर में इंसुलिन की सेंसिटिविटी बढ़ेगी, इंफ्लेमेशन कम होगा और मसल्स में जमी चर्बी का मेटाबॉल्जिम कम होगा, इसलिए ज्यादातर डॉक्टर रोज इस एक्सरसाइज को करने के लिए कहते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
