आजकल इंसान घर और ऑफिस को मैनेज करते-करते बहुत ज्यादा प्रेशर और स्ट्रेस में आ जाता है। फिर इंसान चिड़चिड़ा हो जाता है. ज्यादा हंसना पसंद नहीं होता या कुछ और। ऐसे में चिंता और तनाव को दूर करना जरूरी होता है और योगा इसके लिए फायदेमंद हो सकता है। योग से आप स्ट्रेस, एंग्जायटी से दूर रहेंगे और आपकी मेंटल हेल्थ बेहतर होगी।

Stress को दूर करने वाले योगासन

सुखासन

सुखासन करते हैं तो स्ट्रेस कम होता है। इसकी मदद से दिमाग शांत भी होता है।

बालासन

वैसे तो आप इसके नाम से पहचान गए होंगे। इसे चाइल्ड पोज भी कहते हैं। इसे करते हैं तो गर्दन, कंधे और पीठ का स्ट्रेस कम होता है और इंसान को मेंटल पीस मिलती है।

विपरीत करनी आसन

चाहते हैं कि मेंटल हेल्थ बनी रहे तो विपरीत करनी आसन बहुत लाभदायक हो सकता है। ये आसन करते हैं तो शरीर को आराम मिलता है और स्ट्रेस कम होता है।

अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम

आपने अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम दोनों के बारे में सुना होगा। दोनों ही ब्रीदिंग तकनीक है, जो योग में शामिल है। इसे करते हैं तो स्ट्रेस और चिंता कम होती है और दिमाग शांत रहता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *