आजकल बहुत से लोग हैं जो ऑफिस के चलते और घर के कई कामों और जिंदगी में चल रहे लगातार परेशानियों के कारण समस्या में है। वे लोग सही तरीके से फोकस नहीं कर पाते, जिस कारण उनकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों पर असर पड़ता है। कुछ लोग होते हैं जो आसानी से बॉडी को डिटॉक्स कर लेते हैं पर बॉडी तो डिटॉक्स हो जाती है लेकिन माइंड का क्या? माइंड का भी डिटॉक्स होना जरूरी होता है तो इसलिए हम आपके लिए माइंड को आसानी से डिटॉक्स करने वाली जापानी तकनीक लेकर आएं हैं।

जापानी तकनीक

नेचर के साथ समय बिताना

शिंरिन-योखू जिसे फॉरेस्ट बाथिंग कहते हैं। ये करते हैं तो माइंड डिटॉक्स हो जाता है। ये तकनीक आपको सिखाती है प्रकृति के साथ ज्यादा समय बिताना है। नेचर के साथ समय बिताते हैं तो तनाव कम हो जाता है और मानसिक तौर पर शांति मिलती है। ये ध्यान नेचुरल हीलिंग के लिए काफी बेहतर तरीका है।

5 S-Technique

जापानी लोग 5 S तकनीक को फॉलो करना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि 5S तकनीक में सेइरी, सेइतोन, सेइसो, सेइकेत्सु, शित्सुके शामिल है। अब आपको इसका मतलब बताते हैं। सेइरी- गैर-जरूरी चीजों को हटाना, सेइतोन- सभी चीजों को व्यवस्थित तरीकों से रखना, सेइसो- आप जहां भी रहें वहां साफ-सफाई बनी रहे, सेइकेत्सु- अनुशासन में रहना। इन तरीकों से मानसिक तौर पर शांति मिलती है और बॉडी डिटॉक्स होता है।

खाने का ध्यान

जापानी लोग हारा हाची बु पर विश्वास करते हैं। इसका मतलब है कि संयमित भोजन करने से बेहतर रहना। जापान के लोग 80 प्रतिशत तक पेट भरने के बाद खाना बंद कर देते हैं।

Ikigai

इकीगाई के बारे में आपने सुना होगा, इसके बारे में एक पुस्तक भी बहुत फेमस हुई थी। इसका मतलब होता है कि जीवन जीने की वजह को तलाशना। मेंटल डिटॉक्स के लिए इसमें उन चीजों को खोजना होता है, जिससे मानसिक शांति मिले।

Meditation

जो जापानी लोग होते हैं वे रोजाना मेडिटेशन करते हैं। ध्यान करते हैं तो आप वर्तमान क्षण में रहते हैं, जिससे आपके विचार नियंत्रित रहते हैं। रोजाना मेडिटेशन करते हैं तो दिमाग शांत रहता है। इस तरह आप आसानी से मेंटल डिटॉक्स कर सकते हैं। आपको बता दें कि अगर आप ये जापानी तकनीक फॉलो करते हैं तो आपके अंदर अनुशासन आएगा और मन शांत रहेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *