शरीर का वजन हमारे स्वास्थ्य के बारे में बताया है। वजन का बढ़ना कई हेल्थ प्रॉब्लम का रिस्क बढ़ाता है वहीं इसका कम होना भी कई बार चिंताजनक होता है। यदि अचानक से वजन गिर जाए तो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का भी संकेत हो सकता है। वजन कम होने पर कब अलर्ट होना चाहिए इस बारे में जानते हैं। आइए जानते हैं।
कब होना चाहिए एक्टिव?
बिना कुछ किए ही वजन कम होना शरीर में गंभीर बीमारी की ओर इशारा करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो 6-12 महीने के अंदर 5% से ज्यादा कम होना हेल्थ को लेकर रेड फ्लैग होता है। एक स्टडी के अनुसार ऐसे वजन कम होना अक्सर कैंसर के शुरुआती लक्षण होते हैं। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। इस बारे में डॉक्टर को कंसल्ट करें।
इस वजह से कैंसर में कम होता है वजन
कैंसर के कारण शरीर का मेटाबॉल्जिम बिगड़ जाता है जिसको कैंसर कैचेक्सिया कहते हैं। ऐसी स्थिति में बॉडी फैट और मसल्स को ब्रेकडाउन करना शुरु कर देते हैं। इससे शरीर का वजन भी कम होने लगता है। कमजोरी महसूस होने लगती है। इसके कारण सामान्य डाइट लेने के कारण भी स्थिति बिगड़ती है। एक स्टडी की मानें तो कैंसर से पीड़ित 40% मरीजों में बिना किसी कारण के वजन कम होना भी एक लक्षण पाया है। ये स्थिति आमतौर पर पैनक्रियाज, पेट फेफड़े और अन्नप्रणाली के कैंसर में देखने को मिलता है।
भूख पर भी होगा असर
यदि बिना किसी वजह खाना खाने का मन न करे या भूख लगना कम हो जाए तो भी इसको नजरअंदाज न करें। कैंसर शरीर में फूड प्रोसेस्ड करने के तरीके को प्रभावित करेगा। गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, पेट, पैनक्रियाज, आंतों के कैंसर में ये दिक्कत देखने को मिल सकती है जिससे लोग अंजाने में खाना कम कर देते हैं। हार्मोन से संबंधित कैंसर जैसे कि कुछ तरह के ल्यूकेमिया या लिम्फोमा शरीर में व्यापक सूजन भी पैदा कर सकते हैं। यह सूजन बॉडी में भी मेटाबॉल्जिम को तेज कर सकते हैं और भूख को दबा सकती है। इससे शरीर का वजन कम होने लगता है। शुरुआत में व्यक्ति इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देता है।

इस वजह से खतरनाक है कंडीशन
एक स्टडी के अनुसार, ब्लड कैंसर के मरीजों में अक्सर काफी पहले से ही वजन कम होने की स्थिति देखी गई है हालांकि वजन कम होने के दौरान उनमें किसी भी तरह के दर्द या कोई बाकी लक्षण नजर नहीं आते। ऐसे में वजन कम होना कैंसर का शुरुआती संकेत माना जाता है। कई स्टडीज में यह सामने भी आया है कि वजन कम होने के साथ थकान, कम भूख या लगातार बैचेनी जैसे बाकी लक्षण दिखते हैं ऐसे में यह कैंसर का इशारा हो सकता है। एक स्टडी की मानें तो 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के व्यस्कों में बिना किसी कारण वजन कम होना वाले सालों में कैंसर का खतरा बढ़ाएगा।
