भोर में जागने का मतलब है कि सूर्योदय से पहले ब्रह्म मुहूर्त में यानि 4 से 5:30 बजे के बीच उठना और इस समय को काफी शुभ माना जाता है और इस वक्त जागने से कई तरह के फायदे भी मिलते हैं। ऐसा करते हैं तो आपकी फीजिकल और मेंटल हेल्थ में सुधार आता है और आपका दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरा होता है। आपने बचपन से भी सुना होगा कि बड़े-बुजुर्ग हमें सुबह भोर में जागने को बोलते थे, लेकिन हम सुनते ही नहीं थे। इसके अलावा अगर आप तीस दिनों तक लगातार भोर में जागते हैं तो आपके शरीर में गजब के बदलाव हो सकते हैं।

Physical health

सुबह भोर में जागते हैं तो आपका फीजिकल हेल्थ बेहतर हो जाती है। भोर में जागते हैं तो आप में पॉजिटिव एनर्जी भर जाती है। फिर आप दिनभर एनर्जी से भरे रहते हैं। अगर आप सनराइज के साथ जागते हैं तो डाइजेशन सिस्टम बेहतर होता है। शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम भी बढ़िया रहता है।

Mental health

फीजिकल हेल्थ तो बढ़िया रहती है साथ ही मेंटल हेल्थ भी अच्छी हो जाती है। सुबह की शांति में अगर ध्यान और योग करते हैं तो मन शांत होता है। सुबह का जो वातावरण होता है वो शांत होता है और क्रिएटिविटी को बढ़ाता है। फिर आप कॉन्फिडेंस से भर जाते हैं, साथ ही स्ट्रेस और चिंता भी कम हो जाती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *