बहुत से लोग हैं आजकल ऐसे जो सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर DIY ब्यूटी टिप्स और फेस पैक्स को देखता है तो उसे बनाकर चेहरे पर लगाना शुरू कर देते हैं। ये सब देखने में आसान और आकर्षक लगता है, लेकिन उतनी ही खतरनाक भी होती हैं। स्किन एक्सपर्ट्स का कहना है कि हर स्किन टाइप अलग होता है और हर एक व्यक्ति पर असर नहीं करता।

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो स्किन टाइप बिना समझे ही नींबू, बेकिंग सोडा, टूथपेस्ट, हल्दी, दाल, बेसन जैसे घरेलू चीज़ों को मिलाकर फेस पर लगाना शुरू कर देते हैं। आपको बता दें कि इनमें से कुछ चीजें बहुत ज्यादा एसिडिक या एक्सफोलिएटिंग होती हैं, जो चेहरे की नेचुरल ऑयल लेयर को खत्म कर देती हैं. और फिर स्किन ड्राय, इरिटेटेड और संवेदनशील हो सकती है।

स्किन एक्सपर्ट्स का कहना

ऐसे ही डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. नेहा भाटिया बताती हैं कि बेकिंग सोडा या नींबू जैसी चीजें स्किन की पीएच बैलेंस को बिगाड़ देती हैं। फिर चेहरे पर रैशेज, एलर्जी और हाइपरपिग्मेंटेशन की दिक्कत हो जाती हैं।उनका कहना है कि कुछ DIY पैक्स में ऐसे इंग्रेडिएंट्स मौजूद होते हैं जो यूवी सेंसिटिव होते हैं और धूप में जाने पर स्किन डैमेज कर सकते हैं।

सबके लिए ये घरेलू नुस्खे सूट नहीं करते

अब जब आप सोशल मीडिया पर लोगों को DIY करते देखते हैं तो पहले तो वे बिना किसी वैज्ञानिक प्रमाण या विशेषज्ञ की सलाह के करते हैं। उदाहरण के लिए दाल या चावल के फेस पैक कुछ लोगों की स्किन पर ही अच्छे लग सकते हैं पर संवेदनशील स्किन वालों को रिएक्शन हो सकता है।

समझदारी अपनाएं

सबसे पहले किसी भी DIY नुस्खे को आजमाते हैं तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
इसके बाद नींबू, बेकिंग सोडा, टूथपेस्ट जैसी हार्श चीजें स्किन पर लगाने से परहेज करें।
इंस्टाग्राम या यूट्यूब से टिप्स न लें और डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
इन सबके अलावा नैचुरल इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल करें, लेकिन सावधानी से और सीमित मात्रा में ही।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *