बहुत बार ऐसा होता है कि लोग सुबह उठते हैं पर उनका पेट नहीं साफ हो पाता तो ऐसे में देख सकते हैं कि ये कब्ज की शिकायत है और आम हो चुकी है। खासकर आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित दिनचर्या की वजह से। जब लोग सुबह उठते हैं तो उन्हें इस बात की परेशानी हो जाती है कि अब पेट साफ नहीं होगा। फिर सारा दिन वे भारीपन, गैस और चिड़चिड़ापन से भरे रहते हैं, लेकिन आपकी इस समस्या को कुछ ही मिनटों में ठीक किया जा सकता है तो चलिए जानते हैं।

आयुर्वेद और योग विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह उठते ही एक खास ‘स्क्वाटिंग पोजिशन’ जैसे कि ककासन या मलासन में पांच मिनट बैठना जरूरी है और फिर गुनगुना पानी पीएं ताकि कब्ज को दूर किया जा सके और पाचन तंत्र एक्टिव हो सके। ऐसा करते हैं तो शरीर की गंदगी को बाहर निकलने में मदद होती है।

मलासन

सबसे पहले सुबह बिस्तर से उठते ही खाली पेट ‘मलासन’ में बैठें। ये एक ऐसी योग मुद्रा है जिसमें घुटनों को मोड़कर दोनों पैरों के पंजों पर बैठना होता है और हाथों को नमस्कार मुद्रा में जोड़कर कोहनियों से घुटनों को हल्का दबाना होता है। ये पोज़ करते हैं तो पेट के निचले हिस्से में रक्त संचार बढ़ता है और आंतों की क्रियाशीलता उत्तेजित होती है।

गुनगुना पानी

अब जब आप पांच मिनट इस मुद्रा में बैठ जाए तो उसके बाद धीरे-धीरे एक गिलास गुनगुना पानी पीएं।इसे पीते हैं तो शरीर के अंदरूनी अंग एक्टिव हो जाते हैं और आंतों की सफाई हो जाती है। आपको बता दें कि गुनगुना पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और पाचन क्रिया सुधरती है।

फायदे

इसे पीने के बहुत से फायदे हैं। जैसे कि कब्ज से राहत मिलती है, गैस और एसिडिटी में कमी होती है, वजन घटने में मदद होती है, पाचन शक्ति सुधरती है, दिनभर हल्कापन और एनर्जी रहती है।

ध्यान रखने योग्य बातें

जब भी आपने ये प्रक्रिया करनी है तो खाली पेट करनी है। चाहे तो आप पानी में आधा नींबू या एक चुटकी सौंठ मिला सकते हैं। नियमित अभ्यास करे ताकि बेहतर परिणाम मिलते रहें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *