महाशिवरात्रि का व्रत इस बार 26 फरवरी यानी की बुधवार को रखा जाएगा। इस दिन शिव भक्त महादेव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए उपवास करते हैं। व्रत सिर्फ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ही शुभ नहीं होता बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी यह बेहद फायदेमंद माना जाता है। यदि व्रत के दौरान शरीर को अच्छे से पोषण न मिले तो कमजोरी, चक्कर आना और थकान जैसी दिक्कतें हो सकती है ऐसे में जरुरी है व्रत के दौरान आप ऐसे फूड्स खाएं जिनसे शरीर को पूरी एनर्जी मिले और इम्यूनिटी भी मजबूत रहेगी। ऐसे में व्रत के दौरान आपके शरीर को ज्यादा एनर्जी की जरुरत पड़ेगी क्योंकि पूरे दिन कुछ न खाने के कारण आपके मेटाबॉल्जिम पर असर होगा। यदि आप भी शिवरात्रि पर व्रत रखने का सोच रहे हैं तो एनर्जी और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आपको क्या खाना चाहिए आज आपको इस बारे में बताएंगे।
मखाना खाएं
महाशिवरात्रि के व्रत में आप मखाना खा सकता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है। यह आपके शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखे में मदद करेगा। इसे खाने से आपका पाचन तंत्र भी हेल्दी रहेगी और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलेगी। आप इसे घी में भूनकर दूध के साथ खा सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करेंगे। इसे खाने से आप कई तरह की बीमारियों से दूर रहेंगे।

सिंघाड़े का आटा
इस आटे का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। इससे बना चीला या फिर हलवा खा सकते हैं। स्वाद होने के साथ-साथ यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी रहेगा। इसमें काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पौटेशियम और आयरन मौजूद होता है जो आपके शरीर को ताकत देगा और थकान भी दूर करेगा।
साबूदाना खाएं
महाशिवरात्रि का व्रत में आप साबूदाना भी खा सकते हैं। यह कार्बोहाइड्रेट से भरपूर माना जाता है इसे खाने से शरीर को इंस्टैंट एनर्जी मिलेगी। साबुदाने की खिचड़ी, वड़ा या फिर खीर स्वाद होने के साथ पचने में भी आसान होगी। इसके अलावा साबूदाना में स्टार्च और फाइबर पाया जाता है जो आपके पाचन को स्वस्थ रखेगा। यदि आप इसे व्रत में खाते हैं तो आपका पेट हल्का रहेगा। कैल्शियम और आयरन भी इसमें मौजूद होता है जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाएगा। इससे शरीर को जरुरी पोषण मिलेंगे। यह आपके शरीर को भी हाइड्रेटेड रखेगा। इसे खाने से आपको व्रत में कमजोरी महसूस नहीं होगी।
नारियल पानी और फल खाएं
फलों का सेवन व्रत में बेहद लाभकारी माना जाता है। इनमें फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। सेब, केला, अनार और संतरा जैसे फल आपके शरीर को हाइड्रेट रखेंगे। इन्हें खाने से आपका पाचन भी बेहतर होगा। इसके अलावा नारियल पानी व्रत के दौरान पीना सही रहेगा। इसे पीने से आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स, पौटेशियम और मिनरल्स पाए जाते हैं जो आपके शरीर को एनर्जी देने में मदद करेंगे।

ड्राई फ्रूट्स खाएं
बादाम, अखरोट, काजू, किश्मिश का सेवन व्रत में करना फायदेमंद रहेगा। इससे न सिर्फ आपके शरीर को एनर्जी मिलेगी बल्कि इसमें पाए जाने वाले हैल्दी फैट्स, विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को जरुरी पोषण भी देंगे। बादाम और अखरोट का सेवन करने से आपका दिमाग तेज होगा और किसी भी चीज के लिए ध्यान लगाने में मदद मिलेगी। ड्राई फ्रूट्स खाने से आपका शरीर सारा दिन एक्टिव और एनर्जेटिक रहेगा।
महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान अच्छी डाइट लें ताकि आपके शरीर को एनर्जी मिले और इम्यूनिटी भी मजबूत बने।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
