जो लोग जानवरों को घर में पालते हैं, उनके लिए जानवर उनकी जान बन जाते हैं। कुत्तों को पालना इंसानों की पहली पसंद होती है। आपको बता दें कि कुत्तों को पालने में भारत देशों में छठे नंबर पर आता है। लेकिन फिर भी कई बार ऐसा होता है कि पालतू जानवर होने के बावजूद भी पेट ऑनर्स अपने कुत्तों से जुड़ी छोटी-छोटी बातों से अनजान रह जाते हैं। जैसे कि कुछ लोगों को ये नहीं पता होगा कि डॉग को कितने दिनों में नहलाना चाहिए, अगर आपको भी नहीं पता तो कोई बात नहीं, इस आर्टिकल की मदद से जानें।

एक्सपर्ट्स का कहना

इस मामले को लेकर पुणे पेटकेयर प्रो क्लिनिक के सलाहकार डॉ. ईशान का कहना है कि स्वच्छता को ध्यान में रखने और बीमारियों से बचाव के लिए कुत्तों को नहलाना बहुत जरूरी है, लेकिन इंसानों की तरह कुत्तों को रोज नहीं नहलाया जा सकता है, क्योंकि डॉग्स की स्किन इंसानों से काफी अलग होती है। ऐसे में उनकी देखभाल का तरीका भी अलग होता है।

रोज क्यों नहीं नहलाना चाहिए?

नेचुरल ऑयल

डॉक्टर बताते हैं कि कुत्तों के कोट पर नेचुरल ऑयल होते हैं, जो उनकी स्किन और फर की रक्षा करते हैं। अगर आप उन्हें रोज नहलाते हैं तो ये तेल निकल सकता है, जिस वजह से उन्हें खुजली, जलन की समस्या और संक्रमण का खतरा रह सकता है।

पीएच संतुलन

वे आगे बताते हैं कि कुत्तों की त्वचा का पीएच लेवल इंसानों से काफी अलग होता है। अगर वे शैंपू और साबुन के नियमित संपर्क में आते हैं तो ये संतुलन बिगड़ सकता है, जिस वजह से भी उनकी स्किन पर जलन या संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

लाभकारी बैक्टीरिया का नुकसान होना

कुत्ते के स्वास्थ्य को बनाए रखने में उनकी त्वचा का माइक्रोबायोम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रोजाना नहाने से फायदेमंद बैक्टीरिया दूर हो जाते हैं, जिस वजह से त्वचा डर्मेटाइटिस जैसी स्थितियों के प्रति संवेदनशील हो जाती है।

तो कब नहलाना चाहिए

डॉक्टर कहते हैं कि पेट डॉग को नहलाने से पहले उनके स्किन टाइप को समझें और उस पर ध्यान दें। अगर स्किन एकदम नॉर्मल है, तो उसे हर 1 से 2 हफ्ते में एक बार नहलाएं, अगर संवेदनशील है तो हर 1 से 2 महीने में एक बार, वहीं अगर डॉग को त्वचा संबंधी कोई समस्या है तो इस स्थिति में एक्सपक्ट्स की सलाह जरूर लें।

इन बातों का रखें ध्यान

वे बताते हैं कि जिस दिन अपने डॉग को न नहलाएं, तब उनकी गंदगी हटाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें। रोजाना कुत्तों के गंदे पंजों को जरूर पोंछें या धोदें। अगर डॉग को कोई स्किन एलर्जी है, तो पशु-चिकित्सक द्वारा निर्धारित शैंपू के इस्तेमाल से ही उन्हें नहलाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *