पीरियड्स के दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं जिस कारण महिलाएं मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन, थकान और उदासी जैसा महसूस करती हैं। ये मुख्य रूप से सेरोटोनिन के स्तर में गिरावट और शरीर में पोषक तत्वों की कमी से होता है। पर सही सही डाइट लेने से ये समस्याएं कम हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं मासिक धर्म के दौरान मूड को स्थिर रखने और चिड़चिड़ापन दूर करने के लिए क्या खाएं।

Periods में खाएं ये फूड्स

हरी पत्तेदार सब्जियां

आपको बता दें कि पालक, मेथी, सरसों जैसी हरी सब्जियां आयरन और मैग्नीशियम से भरी होती हैं। अक्सर पीरियड्स के दौरान शरीर में आयरन की कमी हो जाती है, जिससे शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होती है। इसी वजह से मैग्नीशियम तनाव को कम करता है और मांसपेशियों को आराम मिलेगा।

ओमेगा-3

हरी सब्जियों तो ठीक है इसके अलावा आप वो फूड खा सकते हैं जो ओमेगा-3 से भरपूर हों। जैसे कि अखरोट, अलसी (फ्लैक्ससीड्स), चिया सीड्स और मछली आदि। ये फूड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। इनके सेवन से मूड स्थिर रहता और पेट दर्द और ऐंठन भी कम होती है।

डार्क चॉकलेट

इसका तो हर किसी को ही पता है कि डार्क चॉकलेट में सेरोटोनिन बढ़ाने वाले तत्व होते हैं, जिससे मूड अच्छा बना रहता है। इससे एक तो मीठे की क्रेविंग पूरी होती है और साथ ही शरीर में एंडोर्फिन रिलीज होता है, जिससे तनाव और चिड़चिड़ापन कम होता है।

हर्बल टी और हाइड्रेशन

पीरियड्स के दौरान अगर पानी कम पीते हैं तो डिहाइड्रेशन और ब्लोटिंग बढ़ सकती है। हर्बल टी जैसे कैमोमाइल और पुदीना चाय पीने से पेट की सूजन कम होगी और दिमाग को शांति मिलेगी।

बादाम और सनफ्लावर सीड्स

बादाम, कद्दू और सूरजमुखी के बीज खाने से मूड स्विंग्स को संतुलित करने में मदद मिलती है, इनमें विटामिन E भरपूर मात्रा में होता है। यह शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा को बढ़ाते हैं और मासिक धर्म के लक्षण कम होते हैं।

कैफीन से बचें

कोशिश करें कि कैफीन (चाय, कॉफी) का अधिक सेवन से बचें, क्योंकि एंग्जायटी और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। इसके बजाय हर्बल चाय या गर्म नींबू पानी पिएं, जिससे शरीर को आराम मिले। हल्का व्यायाम या योग भी जरूर करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *