पॉलीसिस्टिक ओवर सिंड्रोम एक ऐसी बीमारी है जिससे कई महिलाएं जूझ रही हैं। भारत में बड़ी संख्या में महिलाएं इस बीमारी का शिकार हैं। इसके कारण आपके हार्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं जो आपकी ओवरऑल हेल्थ, मेटाबॉल्जिम और वजन को प्रभावित करते हैं। ऐसे में इससे अपना बचाव करने के लिए लाइफस्टाइल बदलना बहुत जरुरी है। इसके अलावा अच्छी डाइट के जरिए भी आप पीसीओएस से अपना बचाव कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि पीसीओएस होने पर आपको क्या-क्या चीजें खानी चाहिए।
बादाम
पोषक तत्वों से भरपूर बादाम का सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसे खाने से आपके शरीर में एनर्जी का स्तर बना रहेगा और पीसीओएस में भी आराम मिलेगा। इसका सेवन आप ब्रेकफास्ट के तौर पर कर सकते हैं।

क्विनोआ से बना उपमा
यह भी आपके लिए एक अच्छा और हेल्दी ब्रेकफॉस्ट ऑप्शन होगा। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है ऐसे में यह आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में करेगा। इसके अलावा इसमें फाइबर और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा और वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी।
मूंग दाल से बना चीला
यह भी आपके लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन साबित होगा। इसका भी ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है ऐसे में यह आपकी ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखेगा। इसमें पालक, कद्दूकस की हुई गाजर, शिमला मिर्च जैसी सब्जियां यदि आप मिलाएंगे तो आपको जरुरी विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स मिलेंगे। सुबह इसका सेवन करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा ।
बादाम और ओट्स मिल्क स्मूदी
बादाम और ओट्स दोनों चीजें एक हेल्दी मिक्सचर साबित होगी। इस स्मूदी में पोषक तत्व, जरुरी फैट्स, प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होंगे। ऐसे में इसे पीने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा। सुबह यदि आप इसे खाएंगे तो आपका शरीर लंबे समय तक एनर्जेटिक रहेगा।
साबुत गेंहू से बना टोस्ट
बादाम मक्खन के साथ साबुत गेंहू से बना टोस्ट भी ब्लड शुगर और इंसुलिन का स्तर नियंत्रित करने में मदद करेगा। पीसीओएस से जूझ रही महिलाओं के लिए यह एक फायदेमंद ऑप्शन साबित होगा। इसके अलावा कम ग्लाइसेमिक वाले फूड्स जैसे साबुत अनाज से बनी रोटी, बादाम का मक्खन, बादाम, जामुन, सीड्स और दालचीनी भी ब्लड शुगर को कंट्रोल करेगी। ऐसे में आप इसे भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
बादाम के आटे से बने पैनकेक
यह पेनकेक न खाने में स्वाद होते हैं बल्कि जो आप रुटीन में पेनकेक खाते हैं उनकी तुलना में भी फायदेमंद होंगे। इसमें कार्ब्स कम होते हैं ऐसे में यह आपकी ब्लड शुगर सही रखने में मदद करेगा। बादाम के आटे में ग्लूटेन भी कम होता है ऐसे में जिनको ग्लूटेन से एलर्जी है उनके लिए यह अच्छा ऑप्शन साबित होगा। वहीं पीसीओएस से जूझ रही महिलाएं भी इन पैनकेक का सेवन कर सकती हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
