‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ सेशन में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अब डिप्रेशन से जुड़े पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने अपनी मेंटल हेल्थ से जुड़े टिप्स बच्चों को दिए हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मेंटल हेल्थ को अच्छा रखने के लिए अवेयरनेस और बात करने की जरुरत है। दीपिका ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने अनुभव से सीखा है कि अपने इमोशन्स को शेयर करना चाहिए और सही समय पर मदद जरुर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत करते-करते वह एक दिन बेहोश भी हो गई थी। इसके बाद उन्हें पता चला कि वो डिप्रेशन से गुजर रही हैं। ऐसे में अपने एक्सपीरियंस से उन्होंने स्टूडेंट्स को अपनी ताकत को समझने और उसे लिखने की भी सलाह दी।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
अपनी फीलिंग्स शेयर करें
दीपिका ने अपने स्कूल के दिनों क भी याद किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उन दिनों मैं पढ़ाई, स्पोर्ट्स और मॉडलिंग जैसी कई सारी एक्टिविटीज में इनवॉल्व थी। 2014 में फिर एक दिन में अचानक से काम करते-करते बेहोश हो गई। कुछ दिनों बाद मुझे अहसास हुआ कि मुझे डिप्रेशन था। डिप्रेशन होने पर इसका पता नहीं चलता मैंने भी किसी को इस बारे में नहीं बताया था। मैं मुंबई में अकेली रहती थी लेकिन किसी के साथ यह शेयर नहीं किया। जब मेरी मम्मी मुंबई आई और कुछ दिनों बाद चली गई तो मुझे रोना आया, मुझे बहुत निराशा महसूस हो रही थी। जीने की भी इच्छा खत्म हो गई थी फिर मैंने एक साइकोलॉजिस्ट से भी मदद ली। फिर मैंने खुलकर बात की तो मुझे हल्का महसूस हुआ।
जिंदगी को एंजॉय जरुर करें
एक्ट्रेस ने कहा कि बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि मुझे डिप्रेशन कैसे हो सकता है मैं भी ऐसे ही सोचती थी लेकिन इस अनुभव के बाद मैंने समझा कि बातचीत और पूरी समझ के साथ इस समस्या का समाधान हो सकता है। दीपिका ने इस दौरान बच्चों को यह सलाह भी दि वह ऐसी चीजों पर फोकस करें जिन पर उनका कंट्रोल है। मेडिटेशन और एक्सरसाइज भी जरुर करें। अपने पेरेंट्स के साथ बात करें लाइफ में आपको क्या करना है यह क्लियर रखें। आप फेल भी होंगे ऐसा सबके साथ होता है लेकिन अपनी जिंदगी एंजॉय जरुर करें।
पूरी नींद भी लें
एक्ट्रेस ने छात्रों को यह कहा कि मेंटल हेल्थ को अच्छा रखने के लिए वह पूरी नींद लें। सूर्य की रोशनी भी जरुरी है ऐसे में इसे भी जरुर लें। अपनी फीलिंग्स को शेयर करने में कभी भी पीछे न हटें। खुलकर बात करें और अपने विचार, चिंताएं शेयर करें इससे आपको अच्छा महसूस होगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
