मेनोपॉज एक ऐसा समय है जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है। पीरियड्स जब रुक जाएं तो इस समय को मेनोपॉज कहता है। इस दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव भी होते हैं। महिलाओं को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं में से एक है पाचन तंत्र। मेनपॉज के कारण महिलाओं के पाचन तंत्र पर भी असर पड़ता है इसके कारण उनकी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और उन्हें गैस, कब्ज, पेट फूलना, पेट दर्द और उल्टी जैसी दिक्कतों से जूझना पड़ता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि मेनोपॉज के दौरान आप अपने पाचन का ध्यान कैसे रख सकती हैं।

ऐसे होगा आपके पाचन पर असर

आपको बता दें कि मेनोपॉज के दौरान आपके शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर गिर जाता है ऐसे में इसके कारण आपका मेटाबॉल्जिम भी स्लो हो सकता है। मेटाबॉल्जिम स्लो होने के कारण पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो पाचन प्रक्रिया धीमी होने के कारण आंतों में खाने जाने की गति भी धीमी होने लगती है जिसके कारण आपको कब्ज, सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा तनाव के कारण आपके शरीर में कार्टिसोल का स्तर बढ़ने लगता है जिससे आपको एसिड रिफ्लक्स और इर्रिटेबल बाउल जैसी दिक्कतें भी झेलनी पड़ सकती हैं।

इस तरह सुधारें अपना पाचन तंत्र

बैलेंस्ड डाइट लें

यदि आप मेनोपॉज के दौरान खुद को और अपने पाचन को हेल्दी रखना चाहती हैं तो बैलेंस डाइट का सेवन करें। इससे आपके शरीर को जरुरी न्यूट्रिएंट्स मिलेंगे। आप कई तरह की बीमारियों से भी बचे रहेंगे।

योग और मेडिटेशन करें

मेनोपॉज के कारण होने वाली पेट संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए आप ध्यान और योग जरुर करें। इससे सिर्फ आपका पेट ही नहीं बल्कि ओवरऑल हेल्थ भी अच्छी रहेगी।

समय पर खाएं खाना

मेनोपॉज के दौरान होने वाली पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए समय पर खाना खाएं। इससे आप पेट को कई समस्याओं से बचा सकते हैं। देर रात खाना खाने से बचें इसके कारण पेट से जुड़ी भी समस्याएं आपको हो सकती हैं।

एक्सरसाइज करें

आप रोज कम से कम 45 मिनट तक एक्सरसाइज जरुर करें। इससे आपका शरीर हेल्दी और एक्टिव रहेगा और आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा। इसके अलावा एक्सरसाइज करने से आप पेट संबंधी समस्याओं से भी बचे रहेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *