इन दिनों बदलता लाइफस्टाइल, गलत खान-पान कई तरह की बीमारियों का कारण बना हुआ है। इसके अलावा सर्दियों में ज्यादा बैठने के कारण भी वजन बढ़ने की दिक्कत होने लगती है। वजन बढ़ना तो आसान होता है लेकिन इसे कम करना उतना ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यदि सर्दियों में आपका वजन भी बढ़ गया है और शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी जमने लगी है तो आज आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिनके जरिए आप अपना वजन कम कर सकते हैं।
सलाद खाएं
सर्दियों में इस मौसम में यदि आपका वजन बढ़ गया है तो इसे कम करने के लिए आप सलाद खा सकते हैं। सर्दियों में खाने में गाजर, मूली, पत्तेदार साग जैसे केल, खीरा और चुकंदर से बनी सब्जियों का सलाद अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा अंकुरित सलाद का सेवन भी आप कर सकते हैं। इनमें कैरोटीनॉयड्स पाए जाते हैं। यह कैरोटीनॉयड्स शरीर में जाकर विटामिन-ए में बदल जाते हैं जिनसे आपका वजन कम होने लगेगा।

गर्म पानी भी रहेगा फायदेमंद
दिन की शुरुआत आप एक गिलास गर्म पानी से करें। इससे आपका मेटाबॉल्जिम तेज होगा और वजन कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा नियमित गर्म पानी पीने से आपका पाचन तंत्र भी अच्छे से काम करेगा और मल त्याग को भी बढ़ावा मिलेगा। यदि आपका मेटाबॉल्जिम अच्छे से कम करेगा तो शरीर में मौजूद फैट जलने लगेगा जिससे आपका वजन तेजी से कम होगा। इसके अलावा फिजिकल एक्टिविटी जरुर करें। वजन कम करते समय फिजिकल एक्टिविटी बढ़ने से शरीर को कैलोरी ज्यादा चाहिए होती है। ऐसे में फिजिकल एक्टिविटी के जरिए ही शरीर कैलोरी का इस्तेमाल करता है और आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी। आप स्विमिंग कर सकते हैं यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
ग्रीन टी
भारत में चाय एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसे लोग खूब ज्यादा पीते हैं। इसके कारण भी आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो ग्रीन टी पिएं। ग्रीन टी आपके मेटाबॉल्जिम को तेज करने में मदद करेगी। इसे पीकर आप रोज 3-4% ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
