हर महिला को 40-45 की उम्र के बाद मेनोपॉज से गुजरना पड़ता है। इस दौरान उनमें कई शारीरिक और मानसिक बदलाव भी होते हैं। यह समय उनके लिए थोड़ा मुश्किल भी होता है क्योंकि इस दौरान उन्हें हॉट फ्लैशेज, वजन बढ़ना, मूड स्विंग्स और अनियमित पीरियड्स जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ता है हालांकि यदि वह इस दौरान अच्छी डाइट लेगी और नियमित तौर पर एक्सरसाइज करेंगी तो अपना ध्यान रख सकती हैं। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को एक्सरसाइज करते हुए कुछ बातों पर गौर करनी चाहिए। आइए जानते हैं इस दौरान आपको कौन सी बातें ध्यान रखनी चाहिए।

हल्की एक्सरसाइज करें

मेनोपॉज के दौरान आपके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं ऐसे में आप धीरे-धीरे एक्सरसाइज करें। अपनी हेल्थ के अनुसार, आप एक्सरसाइज कर सकते हैं। फिटनेस रुटीन में आप वॉक, स्विमिंग, योग जैसी फिजिकल एक्टिविटी से अपने आप को हेल्दी रख सकते हैं हालांकि धीरे-धीरे ही आप एक्सरसाइज की स्पीड बढ़ाएं। इससे आपका शरीर एक्सरसाइज के लिए खुद को तैयार कर पाएगा और आपके शरीर पर भी ज्यादा बुरा असर नहीं होगा। यदि आप हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करेंगे तो आपको चोट लगने का भी खतरा कम होगा

भरपूर पानी पिएं

इस दौरान महिलाओं को हॉट फ्लैशेज होते हैं और उन्हें रात में पसीना भी आता है। ऐसे में यदि आप एक्सरसाइज करेंगे तो लक्षण और भी ज्यादा बढ़ेंगे। इसलिए इन्हें कंट्रोल करने के लिए आप पानी भरपूर मात्रा में पिएं। इससे आपका शरीर हाइड्रेटेड रहेगा। एक्सरसाइज करने से पहले, बाद में और एक्सरसाइज के दौरान पानी पिएं इस तरह आपका शरीर हाइड्रेटेड रहेगा। एक्सरसाइज करते हुए आप ढीले और कंफर्टेबल कपड़े ही पहनें।

डॉक्टर की सलाह जरुर लें

इस दौरान जब भी आप कोई नई एक्सरसाइज शुरु करें तो पहले डॉक्टर की राय जरुर लें। खासतौर पर यदि मेनोपॉज के दौरान आपको कोई गंभीर लक्षण दिखे। इससे आपके डॉक्टर आपकी फिटनेस और हेल्थ प्रॉब्लम को देखते हुए ही सही एक्सरसाइज करने की सलाह देंगे। वहीं डॉक्टर की सलाह से एक्सरसाइज के दौरान आपको मेनोपॉज के लक्षणों को कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी।

शरीर के अनुसार करें एक्सरसाइज

इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं ऐसे में आप इस दौरान अपने शरीर की सुनें और उसके अनुसार ही एक्सरसाइज चुनें आपके शरीर के लिए यह जरुरी है। वहीं यदि आप एक्सरसाइज के दौरान या पहले यदि आप थका हुआ महसूस करें या फिर हॉट फ्लैशेज हो तो एक्सरसाइज न करें और ब्रेक जरुर लें। एक्सरसाइज के दौरान अपने शरीर को नजरअंदाज न करें और यदि आपको दिक्कत ज्यादा हो तो एक्सरसाइज न करें।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग रहेगी फायदेमंद

यह एक्सरसाइज आपकी मांसपेशियां, हड्डियां बेहतर और मजबूत बनाने में मदद करेगी। मेनोपॉज के दौरान यह जरुरी है कि आपकी हड्डियां मजबूत हो ऐसे में आप रुटीन में ऐसी एक्सरसाइज कर सकते हैं जिससे आपके हिप्स, पैर और रीढ़ की हड्डी मजबूत बने। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के अलावा आप स्क्वाट और डेडलिफ्ट जैसी एक्सरसाइज भी फिटनेस रुटीन का हिस्सा बना सकते हैं। यह एक्सरसाइज आप जिम में या फिर खुद ही कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *