बढ़ता वजन इन दिनों बहुत बड़ी समस्या बन गया है। इसके कारण शरीर कई तरह की बीमारियों से भी घिर जाता है। वजन घटाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते एक्सरसाइज और डाइट जैसे तरीके अपनाते हैं लेकिन फिर भी वजन कम नहीं होता लेकिन यदि आप कुछ जूस अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपका वजन कम हो सकता है। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे जूस बताते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आइए जानते हैं।
तरबूज से बना जूस
तरबूज कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। ऐसे में यदि आप हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज के साथ इसका सेवन करेंगे तो आपका वजन कम हो सकता है।

नींबू का जूस
नींबू में विटामिन-सी पाया जाता है जो वजन घटाने के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद होगा। यदि आप इसका सेवन करेंगे तो आपका वजन कम होने लगेगा।
गाजर का जूस
इसमें कैलोरी और फाइबर कम मात्रा में पाए जाते हैं। इसे पीने से आपका पेट भरा हुआ रहेगा और आप ओवरइटिंग करने से भी बचेंगे। यह शरीर में पित स्राव को भी बढ़ाएगा जिससे फैट को जलाने में मदद मिलेगी।
अनार का जूस
पोषक तत्वों से भरपूर अनार भी आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका यदि आप सेवन करेंगे तो आपका वजन कम करने में मदद मिलेगी।
अनानास का जूस
वजन घटाने के लिए अनानास का जूस भी बेहद लाभकारी रहेगा। अनानास में फाइबर पाया जाता है जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखेगा। इसे पीने से आपको भूख कम लगेगी जिससे आपका वजन कम होगा।
कच्ची सब्जियों का जूस
फाइबर की अच्छी मात्रा होने के कारण कच्ची सब्जियों का जूस पीने से भी आपके शरीर को अच्छी मात्रा में पोषक तत्व मिलेंगे। यह शरीर को ज्यादा विटामिन और मिनरल देगा। ऐसे में यदि आप वजन घटाना चाहते हैं तो इसे भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सब्जियों का जूस पीने से शरीर के गैस्ट्रिक अस्तर में सब्जियों का अवशोषण समय कम हो जाएगा जिससे आपका पीएच लेवल भी कम रहेगा। इससे आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो हरी सब्जियां और उनसे बने जूस का सेवन कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
