दूध, दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स के कुछ लोग बहुत शौकीन होते हैं। ऐसे में वह सुबह उठकर सबसे पहले इन चीजों का सेवन जरुर करते हैं। कुछ लोग तो खाली पेट ही दही या दूध पी लेते हैं। अब यहां सवाल यह आता है कि क्या खाली पेट इन दोनों चीजों का सेवन करना फायदेमंद है। आपको बता दें कि यदि आप खाली पेट दूध या दही खाएंगे तो पेट फूलना, एसिडिटी या पेट खराब जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा भी खाली पेट इन दोनों चीजों का सेवन करने से कई समस्याएं हो सकती हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं।

बढ़ जाएगी पेट संंबंधी दिक्कतें

खाली पेट दूध या दही खाने से आपको पेट फूलना, एसिडिटी या पेट खराब जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों चीजों में लैक्टिक एसिड पाया जाता है यह पेट में एसिड का कारण बन सकता है इससे आपको पेट फूलने की दिक्कत हो सकती है। कई बार दही में पाए जाने वाले हैल्दी बैक्टीरिया आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होंगे वहीं कुछ लोगों को खाली पेट दूध पीने से हल्की एसिडिटी दूर होगी। नाश्ते में खासतौर पर दही का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स की समस्या होती है उनके लिए खाली पेट दही फायदेमंद साबित होगा क्योंकि इसमें प्रीबायोटिक्स पाए जाते हैं। यह आपकी बड़ी आंत में जाकर आपकी दिक्कत दूर करेंगे।

एसिडिटी की समस्या

कुछ लोगों को खाली पेट दही खाने के कारण एसिडिटी भी हो सकती है। खासतौर पर यदि आप एसिड रिफ्लक्स से जूझ रहे हैं तो आपकी दिक्कत और भी बढ़ सकती है। दही में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड खाली पेट में जाकर असुविधा के कारण सूजन पैदा करेगा।

शरीर रहेगा हाइड्रेट

दही में पानी की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करेगा। खासतौर पर गर्मी के मौसम में इसमें पाए जाने वाले कूलिंग गुण शरीर की गर्मी कम करेंगे और आपको हाइड्रेट भी रखेंगे।

हेल्दी बैक्टीरिया

खाली पेट दही खाने से इसमें पाए जाने वाले हैल्दी बैक्टीरिया शरीर के लिए फायदेमंद साबित होंगे।

ओट्स के साथ

खाली पेट यदि आप दही खाएंगे तो पेट में मौजूद एसिड फायदेमंंद बैक्टीरिया मर सकते हैं। इससे प्रोबायोटिक लाभ भी कम हो जाएंगे। दही को ओट्स या फलों जैसे कार्बोहाइड्रेट के साथ मिलाना बेहतर होगा।

हड्डियां बनेगी मजबूत

यदि आप सुबह उठते ही दही खाते हैं तो आपके शरीर को कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व मिलेंगे। दही पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है ऐसे में यह हड्डियों के स्वास्थ्य और मांसपेशियों की मरम्मत करने में मदद करेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *