कई बार रात में सोते समय अचानक से पैर में दर्द होने लगता है। इस दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन पैरों की नस चढ़ना रात में सोते समय पैरों के अचानक से होने वाले दर्द का मुख्य कारण हो सकता है। जब पैरों में नस के ऊपर नस चढ़ जाती है तो इसके कारण आपको तेज दर्द हो सकती है। पैरों में अच्छे से ब्लड फ्लो न होने के कारण रात में नस चढ़ सकती है लेकिन सोते समय पैरों की नस चढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं रात में सोते समय पैरों पर नस क्यों चढ़ती है।

मांसपेशियों में खिंचाव

मांसपेशियों में खिंचाव होने के कारण रात को सोते समय आपके पैरों की नस चढ़ सकती है। अगर आपको तनाव रहता है तो इससे मांसपेशियां प्रभावित होती हैं। ज्यादा स्ट्रेस आपके पैरों की मांसपेशियों पर असर डालेगा। ऐसे में इसके कारण भी रात में सोते समय आपके पैरों की नस चढ़ सकती है।

ज्यादा देर तक बैठना

यदि आप वर्किंग है या फिर लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठकर काम कर रहे हैं तो भी आपके पैरों की नस चढ़ सकती है। लंबे समय तक बैठे रहने के कारण पैरों में नस चढ़ने की समस्या हो सकती है।

ब्लड फ्लो अच्छे से न होना

यदि आपका ब्लड फ्लो अच्छे से न हो पाए तो भी सोते समय आपके पैरों की नस चढ़ सकती है। यदि शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम है तो भी पैरों की नस चढ़ सकती है। खराब ब्लड फ्लो के कारण सोते समय आपके पैरों की नस चढ़ सकती है।

शरीर में पानी की कमी होना

अगर आपके शरीर में पानी की कमी है तो भी पैरों में नस चढ़ सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए आप पर्याप्त मात्रा में पानी जरुर पिएं।

हैवी वर्कआउट

अगर आप हैवी वर्कआउट करते हैं तो भी पैरों में नस चढ़ सकती है। यदि आप रोज सुबह उठकर हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करेंगे तो रात को सोते समय पैरों में नस चढ़ जाएगी। ऐसे में यदि आप अक्सर पैरों में नस चढ़ने की समस्या से जूझते हैं तो हाई इंटेंसिटी वर्कआउट न करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *