अक्सर ये होता है कि हम बहुत सुंदर दिख रहे होते हैं, लेकिन कुछ चीजें होती हैं जो हमारी खुशी पर ग्रहण लगा देती है और ऐसे ही काली और मैली कोहनियों का दर्द। इससे कई बार कॉन्फिडेंस भी कम हो जाता है। कोहनियों की जो स्किन होती है वो अक्सर रूखी और सख्त हो जाती है, जिससे वहां मैल और मेलानिन जमा हो जाता है और वो काली हो जाती हैं। ऐसे में यहां बताए गए घरेलू उपायों और सही देखभाल से कोहनियों को साफ किया जा सकता है।
काली कोहनियों को साफ करने के तरीके
बेकिंग सोडा और दूध का स्क्रब
जानकारी के लिए बता दें कि बेकिंग सोडा डेड स्किन हटाने में मददगार है और दूध नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा दूध मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें। कोहनियों पर लगाएं और पांच मिनट तक स्क्रब करे लें। पानी से धोएं और मॉइस्चराइजर लगा लें। इसे कम से कम हफ्ते में 2 से 3 बार लगाएं।
नारियल तेल और चीनी
नारियल का तेल त्वचा को नमी देने में काफी अच्छा माना जाता है और चीनी डेड स्किन हटाने में लाभकारी है। ऐसे में एक चम्मच नारियल तेल लें और एक चम्मच चीनी मिला लें। लगाने के बाद कोहनियों पर पांच मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ लें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।
नींबू और शहद
ये तो मालूम ही होगा कि नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है और शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। ऐसे में एक नींबू को काटें और उसकी कुछ बूंदों में शहद मिलाएं। कोहनियों पर लगाएं और कुछ 15 से 20 मिनट तक लगे रहने दें। थोड़े समय बाद गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में 3 से 4 बार ऐसा करने पर आपको बेहतर रिजल्ट मिल पाएंगे।
आलू का रस
आपको बता दें कि आलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं, लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि आप कपड़े भी इसी से धोएं। आलू का ये गुण त्वचा का गोरा करने में मददगार है। इसे लगाने के लिए एक आलू को काटें और कोहनियों पर 10 मिनट तक रगड़ें। फिर रगड़ने के पानी से धो लें और मॉइस्चराइजर लगा लें। रोजाना करने पर आपको फर्क जरूर नजर आएगा।
कुछ जरूरी बातें
हमेशा कोहनियों को रोजाना मॉइस्चराइज़ करें ताकि त्वचा रूखी न हो। धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें। केमिकल युक्त साबुन और हार्श स्क्रब से बचें। पानी ज्यादा पीएं और डाइट हेल्दी लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
