दिल्ली समेत कई देश हिस्सों में सुबह से लेकर शाम तक प्रदूषण की मोटी चादर देखने को मिल रही है। कुछ शहरों में तो एयर क्वालिटी इंडेक्स गिरकर खराब स्थिति में पहुंच गया है। साथ ही प्रदूषण की वजह से सांस और स्किन संबंधी कई बीमारियां हो जाती हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपना और अपनों का ख्याल रखें।

प्रदूषण से बचने के उपाय

Yoga

प्रदूषण तो लगातार बढ़ता जा रहा है और इसमें गलती भी हमारी है, इसलिए हमें पूरी कोशिश करनी चाहिए कि किस तरह इसे कम किया जाए साथ ही इससे बचना भी चाहिए। प्रदूषण से बचने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में हल्का बदलाव करनो होगा। लोगों को सुबह-सुबह काम पर जाना होता है और बाकी का दिन भी वहीं बीत जाता है तो ऐसे में पूरी कोशिश करें कि अपनी सुबह की शुरूआत योग से करें। सुबह योग करने से आपका दिन बेहतर तरीके से निकलेगा।

इसमें आप योग, स्ट्रेचिंग, और प्राणायाम कर सकते हैं। ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी बहुत अच्छी रहेगी, जिसमें अनुलोम-विलोम, कपालभाति, और भस्त्रिका जैसे प्राणायाम शामिल हैं।

भोजन पर ध्यान

सर्दी का मौसम है तो मार्किट में तरह तरह की सब्जियां आ गई हैं तो ऐसे में आप खाने के दोनों समय हरी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजों को भोजन में शामिल करें, जिसमें पालक और गाजर जैसी सब्जियों हैं।

Hydrate रहें

अपने दिमाग ये बात पूरी तरह रखें कि प्रदूषण से बचने के लिए पूरे दिन पानी पीते रहना है। एक तो प्रदूषण से बचाव होगा और साथ ही शरीर हाइड्रेट रहेगा। गुनगुने पानी का सेवन करें। इससे शरीर डिटॉक्स होगा। दिन की शुरुआत में गर्म पानी पीने सेहत के लिए अच्छा है। अगर सर्दी के मौसम में गुनगुना पानी का सेवन किया जाए तो शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ फेफड़ों की सफाई भी होती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *