बहुत से लोगों को बालों के झड़ने और बालों में डैंड्रफ होने की समस्या है, चाहे वे महिला हो या पुरुष। इन समस्याओं को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। कुछ लोग तो घरेलू उपचार करते हैं, लेकिन कई बार वो भी काम नहीं आते, लेकिन हो सकता हो कि वे सही तरह से इस्तेमाल न कर रहे हो तो इसलिए हम आपके लिए एक देसी उपाय लाएं हैं जिसकी मदद से आप आसानी से इस समस्या को ठीक कर सकते हैं और आपको सही तरीका भी बताएंगे ताकि आप को ई गलती न करें।
दही और शहद का मास्क

बालों की समस्याओं को कम करने के लिए आपको चाहिए एक कप दही, दो चम्मच शहद और एक चम्मच नारियल का तेल। इसको बनाने के लिए एक साफ बर्तन में एक कप दही डालें और उसमें दो चम्मच शहद। इसके बाद इसमें एक चम्मच नारियल तेल या फिर जैतून के तेल को डाल दें। अब इनका एक पेस्ट बना लें। आपको बता दें कि दही में प्रोटीन और लैक्टिक एसिड मौजूद होता है और ये बालों को पोषण और नमी देने में मदद करता है। औ र दूसरी तरफ शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है और बालों को नमी देता है।
कैसे करें उपयोग
सबसे पहले अपने बालों को सही तरीके से सुलझा लें। अब इसके बाद दही और शहद के पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाएं। जब लग जाए तो सिर की त्वचा पर पांच मिनट तक मालिश करें और कुछ समय के लिए इसे छोड़ दें, करीब घंटे तक। जब इतना समय हो जाए तो बालों को गुनगुने पानी और माइल्ड शैम्पू से धो लें। अगर कुछ समय तक इसका उपयोग किया जाए तो बालों को बेहतर किया जा सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
