आजकल हर कोई अपनी-अपनी लाइफ में व्यस्त है और चिंता में भी। आगे बढ़ने की इच्छा में दिमाग की हिलात खराब हो जाती है लेकिन फिर भी लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते। वे चिंता और तनाव में है लेकिन कुछ ध्यान नहीं देते और कुछ को तो लगता ही नहीं है, उन्हें लगता है कि ठीक है सब। ऐसे में अदरक की चाय आपको शांति दे सकती है। अदरक में मौजूद प्राकृतिक गुण मानसिक स्वास्थ्य को काफी बेहतर बनाते हैं। इससे शरीर को आराम मिलता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर के अंदर के गंदे पदार्थ को आसानी से बाहर निकालते हैं।

तनाव को कैसे कम करने में लाभकारी?

आपको बता दें कि अदरक में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते है जिससे शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स कम होते हैं। तनाव और चिंता शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ा देते हैं। वहीं, अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इसे कम करते हैं और मस्तिष्क शांत होता है।

पाचन बनता है बेहतर

अदरक की चाय पाचन बेहतर बनाती है, क्योंकि पाचन का तनाव और चिंता से सीधा संबंध है। आपको ये भी पता होगा कि अदरक की चाय पीने से गैस, अपच जैसी समस्याएं कम होती है और पाचन बढ़िया बनता है।

अदरक की चाय

यहां आपको ये बता दें कि जो अदरक की चाय आप सोच रहे हैं वो नहीं है। इसे बनाने के लिए एक कप पानी को उबालें और उसमें एक या दो इंच अदरक कद्दूकस कर के डाल दें। इसके बाद पांच से सात मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। स्वाद के लिए आप शहद या नींबू भी डाल सकते हैं।

चाय पीने का सही तरीका?

इस चाय को सुबह खाली पेट या शाम को हल्के स्नैक के साथ पीना अच्छा हो सकता है। इसमें शहद या नींबू भी डालकर पी सकते हैं। आपको बता दें कि शहद और नींबू मिलाने से बॉडी जल्दी डिटॉक्स हो जाती है। इसे दिन में एक या दो कप ही पीएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *