सर्दियों का मौसम सेहत के लिहाज से बहुत ही नाजुक होता है। इस दौरान सिर्फ शरीर को बाहरी ठंड से बचाने की जरुरत नहीं पड़ती बल्कि अंदरुनी स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है क्योंकि इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है जिसके कारण बीमारियों का खतरा रहता है। इसके अलावा ठंड के कारण स्किन पर ड्राईनेस, जोड़ों में दर्द और पाचन संबंधी समस्याएं भी होने लगती हैं। ऐसे में आयुर्वेद में इस बात पर जोर दिया गया है कि सर्दियों में अपने खाने-पीने, डेलीरुटीन और रहन-सहन का ध्यान रखकर हम अपनी हेल्थ को और भी अच्छा रख सकते हैं। बहुत से लोग नींबू पानी पीते हैं लेकिन इस मौसम में इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। आयुर्वेद की मानें तो नींबू पानी का सेवन कुछ परिस्थितियों में सही रहेगा लेकिन कुछ मामलों में यह शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि सर्दियों में नींबू पानी पीना चाहिए या फिर नहीं।

सर्दियों में नींबू पानी किसे पीना चाहिए?

आयुर्वेद की मानें तो नींबू पानी शरीर में होने वाली रस धातु से पित्त को निकालने में मदद करेगा। यह खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके शरीर की तासीर गर्म हो या फिर जो पित्त दोष से परेशान हों। नींबू पानी की तासीर ठंडी होती है ऐसे में सर्दियों में इसका सेवन करने के कारण कुछ लोग एलर्जी, खांसी, जुकाम और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसे लोग जिनकी तासीर गर्म होती है जो लोग एसिडिटी, अपच या फिर पेट में जलन जैसी समस्याओं से जूझ रहे होते हैं वो नींबू पानी दिन में पी सकते हैं। यह शरीर में पित्त को संतुलित करता है और इसका रस धातु से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करेगा। हालांकि सर्दियों में इसे सोच-समझकर ही पीना चाहिए।

इन लोगों को करना चाहिए परहेज

इस मौसम में जब शरीर की इम्यूनिटी पॉवर पहले से ही कमजोर हो तो इसे पीने से शारीरिक तनाव, सर्दी और खांसी जैसी समस्याएं बढ़ जाएंगी। इस मौसम में खास तौर पर ऐसे लोग जिन्हें कोई एलर्जी है उन्हें नींबू पानी पीने से परहेज करना चाहिए।

इस तरह करें सेवन

. यदि आप सर्दियों में नींबू पानी पीना चाहते हैं तो इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। रात के समय इसे भूलकर भी न पाएं क्योंकि यह शरीर को ठंडा कर देगा और शरीर में रुकावट पैदा करेगा।

. यदि आपके शरीर की तासीर ठंडी है या फिर आप किसी तरह की एलर्जी से परेशान हैं तो इसका सेवन डॉक्टर से पूछकर ही करें।

. ठंडे पानी में नींबू डालकर पीने की जगह आप गुनगुने पानी में डालकर इसे पिएं। इसका आपके शरीर को ज्यादा फायदा होगा।

इस बात का भी रखें ध्यान

आयुर्वेद की मानें तो नींबू पानी एक बहुत अच्छा डिटॉक्स और इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है परंतु सर्दियों में इसका सेवन करने से पहले कुछ बातें ध्यान में रखें। इस मौसम में इसका सेवन सोच समझकर ही करें क्योंकि नींबू पानी की तासीर ठंडी होती है ऐसे में यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *