साइकिल चलाना बहुत से लोगों की पहली पसंद होता है। लोग सुबह और शाम अपने काम से ब्रेक लेकर साइकिल चलाते हैं। यह न सिर्फ एक अच्छी एक्सरसाइज है, बल्कि पर्यावरण के मुताबिक भी बहुत अच्छी है। वैसे तो साइकिलिंग करना बेहद फायदेमंद है, लेकिन कुछ लोग साइकिल चलाने के इतने ज्यादा आदि हो गए हैं कि उन्हें हर जगह सिर्फ साइकिल से ही जाना अच्छा लगता है। सिर्फ साइकिलिंग के प्रति जुनून को मेडिकल भाषा में साइकिलिस्ट सिंड्रोम कहते हैं। कुछ लोग इसे पुडेंडल न्यूराल्जिया भी कहते हैं। यह समस्या खासकर ऐसे लोगों में होती है जो घंटों तक साइकिल चलाते रहते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए आपको साइकिलिस्ट सिंड्रोम के लक्षण-कारण और बचाव के तरीके बताते हैं।
क्या होता है साइकिलिस्ट सिंड्रोम?
यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें साइकिल चलाने के दौरान या उसके बाद शरीर के निचले हिस्से खासतौर पर कमर, कूल्हों और जननांगों में असहजता या दर्द महसूस होगा। यह समस्या ज्यादातर गलत पोश्चर, खराब क्वालिटी की सीट और ज्यादा साइकिल चलाने के कारण होती है।

लक्षण
इससे पीड़ित व्यक्ति में कुछ ऐसे लक्षण दिख सकते हैं। ऐसे में यदि आप साइकिलिंग करते हैं तो इन लक्षणों की पहचान करके तुरंत डॉक्टर से इलाज करवाएं।
. जननांग क्षेत्र में सुन्नपन होना।
. दर्द या जलन होना।
. झनझनाहट या चुभन होते रहना।
. कामेच्छा में कमी आना
. मांसपेशियों में खिंचाव या ऐंठन होना
ऐसे करें बचाव
यह समस्या उन लोगों में ज्यादा होती है जो घंटों तक साइकिल चलाते हैं। इस मानसिक स्थिति से पीड़ित व्यक्ति सिर्फ साइकिल चलाने का सिर्फ बहाना ढूंढते हैं। कई बार इससे पीड़ित व्यक्ति साइकिल चलाने को पर्यावरण के अनुकूल मानकर अपनी बात को सही साबित करने की भी कोशिश करता है। साथ ही, ईंधन और अन्य रिसोर्स की बचत की भी बात करने लगता है। यदि आपको भी ऐसा लगता है कि आप साइकिल चलाने के आदि हो गए हैं, तो कुछ तरीके अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं।
. लंबे समय तक साइकिल चलाने से परहेज करें। हर घंटे 5-10 मिनट में ब्रेक जरुर लें।
. यदि आप साइकिल से रोज ऑफिस जाते हैं तो इस आदत को कम से कम 1 दिन के लिए छोड़ दें।
. साइकिल की सीट नरम और आरामदायक होनी चाहिए। आजकल कई एर्गोनोमिक सैडल उपलब्ध हैं, जो नर्व्स पर दबाव कम करने में मदद करेगा।
. साइकिलिंग के बाद मांसपेशियों को आराम दें और लचीलापन बढ़ाने के लिए स्ट्रेचिंग जैसी एक्सरसाइज करें।
इस बात का भी रखें ध्यान
साइकिल चलाना सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन यदि इसको सही तरह से न चलाया जाए तो यह साइकिलिस्ट सिंड्रोम जैसी समस्याओं का कारण बनेगा इसलिए लंबे समय तक साइकिल चलाने से बचें और बीच-बीच में इससे ब्रेक लेने की कोशिश करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
