यह बात तो सभी जानते हैं कि आठ गिलास पानी पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। कई बार एक्सपर्ट्स के कहने पर इसे अपनी डेली रुटीन में भी शामिल करते हैं लेकिन क्या इतने गिलास पानी पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है इसका जवाब अब एक अध्ययन में मिला है। जामा नेटवर्क ओपन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, आपकी डेली रुटीन पानी पीने के आदत अगर आप बदलते हैं तो आपको कई स्वास्थ्य लाभ होंगे। शोधकर्ताओं ने 18 क्लीनिकल टेस्ट का विश्लेषण करके पाया कि रोज थोड़ा ज्यादा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा। इस अध्ययन में यह पता चला है कि हमारे पानी पीने की आदतों के कारण वजन कम होना, गुर्दे की पथरी को रोकने, यूरिनरी इंफेक्शन और डायबिटीज जैसी बीमारियों के इलाज में मदद मिलेगी ।
स्टडी में सामने आए ये नतीजे
इस स्टडी में वैज्ञानिकों ने 1464 अध्ययन की स्क्रीन और 18 क्लीनिकल ट्रॉयल्स देखा। यह ट्रायल्स 4 दिनों से लेकर 5 साल तक रहें। सभी टेस्ट अलग-अलग थे और इन्हें करीबन 5 साल तक देखा गया था। तीन अध्ययनों से यह पता चला कि खाना खाने के पहले 2 गिलास पानी पीने से व्यस्कों में वजन घटाने में मदद मिलेगी। एक टेस्ट में प्रतिभागियों ने उन लोगों की तुलना में 100% ज्यादा वजन कम किया जिन्होंने अपने पानी के सेवन में बदलाव नहीं किया।

डायबिटीज रोगियों को भी फायदा
वहीं जिन डायबिटीज रोगियों ने खाने खाने से पहले पानी पिया उनके ब्लड शुगर में काफी कमी आई। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि पानी पीने का कारण आपका पेट भरा हुआ रहेगा और आफ कम खाना खाएंगे। इसके अलावा एक और ट्रायल भी हुआ जिसमें महिलाओं ने अपने डेली रुटीन में पानी का सेवन 1500 मिलीलीटर बढ़ाया इससे उन्हें यूटीआई से राहत मिली । वहीं इससे यह बात भी सामने आई कि यदि आप ज्यादा मात्रा में पानी पीते हैं तो बैक्टीरिया बाहर निकलेंगे और यूरीनरी हेल्थ भी अच्छी रहेगी।
एक्सपर्ट्स ने दी यह राय
स्टडी के मुख्य और एक्सपर्ट डॉ. बेंजामिन ब्रेयर ने कहा कि डिहाइड्रेशन हमारे शरीर के लिए बेहद नुकसानदेह है। खासकर ऐसे लोगों के लिए जिन्हें किडनी स्टोन या फिर यूटीआई हो। अगर आपको बार-बार पेशाब आता है तो आप कम पानी पिएं।

