अभिनेता और फिल्म निर्माता आर माधवन अपनी फिटनेस और शार्प लुक के लिए हमेशा से फेमस पर्सनालिटी रहे हैं। लेकिन कुछ समय पहले तक उनका वजन काफी बढ़ गया था, ये उन्होंने हाल ही में अपने डायरेक्शन की पहली फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट के लिए बढ़ाया था। लेकिन अब उन्होंने अपना वजन कम कर लिया है। वो भी मात्रा 21 दिनों के रूटीन को फॉलो करके। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है।

सोशल मीडिया शेयर की जानकारी

video देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

आपको बता दें माधवन ने अपने सोशल मीडिया  पर ओसत शेयर कर लिखा है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग, भोजन को 45-60 बार भारी मात्रा में चबाना, दिन की लास्ट मील 6.45 बजे और दोपहर 3 बजे के बाद कुछ भी कच्चा नहीं खाना, सुबह जल्दी उठकर लंबी सैर और रात को जल्दी सोना। खूब सारे फ्लुइड्स, ढेर सारी हरी सब्जियां और भोजन जो आपका शरीर आसानी से पचा सकता है और स्वस्थ होता है। कुछ भी प्रोसेस्ड नहीं। ऑल द वेरी बेस्ट। हालांकि, अगर सही मार्गदर्शन में इंटरमिटेंट फास्टिंग न की जाए तो यह आपके लिए रिस्की भी हो सकती है। इसलिए इसकों करने से पहले अपने एक्सपर्ट्स की सलाह जरुर ले लें। वहीँ वजन कम करने के लिए इन बातों पर ध्यान जरूर दें।

इंटरमिटेंट फास्टिंग करें

इंटरमिटेंट फास्टिंग इंसुलिन के स्तर को कम करके और फैट बर्न करके वजन घटाने में मदद करता है। इससे न सिर्फ कैलोरी कम होती है बल्कि मेटाबॉलिक एफिशिएंसी को भी ये बढ़ाता है।

माइंडफुल ईटिंग

माधवन ने खाने पर पूरी तरह से चबाने के महत्व पर प्रकाश के बारे में बताया है कि हरेक बाईट को 45-60 बार चबाएं। इससे पाचन में सुधार आता है और कैलोरी का सेवन भी का होता है। दरअसल  खाने को उचित चबाने से पोषक तत्वों के टूटने में मदद मिलती है। संतुष्टि होती है और ज्यादा खाने से बचने में मदद मिलती है।

जल्दी खाना खाएं

माधवन दिन में अपना खाना एक निश्चित समय पर खाते हैं और उस समय से पहले वे अपनी मील खत्म करते हैं। दिन का अंतिम भोजन शाम 6:45 बजे तक वह खा लेते हैं। यह प्रैक्टिस कुछ इंटरमिटेंट फास्टिंग प्रोटोकॉल के अनुरूप है।

स्वच्छ भोजन करें

प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स को खाने से बचें। उनकी जगह स्वस्थ, आसानी से पचने वाले फूड प्रोडक्ट्स को डाइट में शामिल करें।

हाइड्रेशन और नींद का ख्याल रखें

माधवन ने अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहने और सोने से पहले बिना स्क्रीन टाइम के गुणवत्तापूर्ण नींद को प्राथमिकता देने के महत्व पर जोर दिया। ये आदतें ओवरऑल हेल्थ को बढ़ावा देती हैं और वजन को मैनेज करने में मदद करती हैं। ग्रीन पावर

माधवन के डाइट में प्रचुर मात्रा में हरी सब्जियां शामिल होती हैं, जो अपने पोषण संबंधी लाभों और तृप्ति को बढ़ावा देने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं। इन सभी टिप्स को फॉलो करके आप अच्छा रूटीन बना सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *