भागदौड़ वाली जिंदगी के बीच अक्सर लोग मेंटल हेल्थ का शिकार हो जाते हैं। यही कारण है कि अक्सर लोग मानसिक समस्याएं का शिकार हो जाते हैं। मानसिक तनाव से हर लोग जूझ रहे हैं, मेंटल हेल्थ से जुड़ी गंभीर बीमारी का खतरा काफी ज्यादा रहता है। इसके शुरुआती संकेत मिल जाते हैं और आप इन पर गौर करके अपना ध्यान रख सकते हैं।

ध्यान लगाने में परेशानी

अगर किसी चीज पर आप ध्यान नगीं लगा पा रहे हैं तो आप सावधान हो जाएं क्योंकि इससे आपकी मेंटल हेल्थ खराब हो सकती है। यह गंभीर भूलने की बीमारी हो सकती है, यदि शुरुआत में ही डॉक्टर की मदद लेंगे तो अच्छा हो जाएगा।

अकेलापन लगना

जब तनाव बहुत ज्यादा बढ़ता है तो घर-परिवार, रिश्तेदार और दोस्त से दूरी बनने लगती है। यदि आप अकेला महसूस कर रहे हैं तो इसे अनदेखा न करें। यह मेंटल हेल्थ बिगड़ने का संकेत है, अकेलापन चिंता बढ़ा सकता है। ऐसे में तुरंत जाकर एक्सपर्ट्स से सलाह लें।

नींद न आना

अनिद्रा के कारण हर समय थकान रहती है, इससे शरीर में आलस आता रहता है। नींद पूरी न होने के कारण मेंटल हेल्थ की समस्याएं हो सकती हैं। सोने में परेशानी हो तो जितना जल्दी हो डॉक्टर की सलाह लें ताकि इससे बचा जा सके।

ब्रीदिंग टेक्निक्स अपनाएं

सांस लेने के लिए ब्रीदिंग टेक्निक्स ऑटोमेंटली रिलैक्स करें। इस कारण ब्रेन में ब्लड फ्लो नहीं होता आप फिजिकली और मेंटली रिलैक्स फील करने लगते हैं तो आप गहरी सांस के साथ दिन की शुरुआत करें। इस कारण स्ट्रेस कम होने लगेगा।

तनाव-चिंता

यदि हर दिन किसी चीज को लेकर चिंता बढ़ रही है और तनाव परेशान कर रहा है तो यह मेंटल हेल्थ खराब होने के संकेत हैं। शरीर के इस इशारे को समझें इससे बचने के लिए खुद पर कंट्रोल करें तुरंत जाकर डॉक्टर से मिलें।

डिप्रेशन

डिप्रेशन यदि कंट्रोल में है तो ठीक है वरना स्थिति गंभीर हो सकती है। डिप्रेशन हावी होने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ये मेंटल हेल्थ बिगड़ने के संकेत हैं, ऐसी कंडीशन में डॉक्टर की सलाह लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *