अक्सर हमें शरीर की कुछ जगहों पर दर्द होते हैं लेकिन हम उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन कई बार यह दर्द किसी गंभीर विटामिन की कमी भी हो सकती है। शरीर में विटामिन-डी और कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियों में बहुत ज्यादा दर्द होने लगता है जिसके कारण सोने में मुश्किल होने लगती है और हाथ-पैर में दर्द भी होने लगता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करके इनकी कमी पूरी कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
डेयरी प्रोडक्ट्स
दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन आप हड्डियों के लिए कर सकतो हैं। इसमें कैल्शियम और विटामिन-डी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। दही, पनीर और चीज का इस्तेमाल करने से दर्द कम होता है।

खट्टे फल खाएं
फल और संतरा में काफी ज्यादा कैल्शियम और विटामिन-डी मौजूद होता है। ऐसे में डाइट में 1-2 संतरा शामिल जरुर करें। इसके अलावा दूसरे फलों और जूस का सेवन भी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां आप अपनी डाइट में शामिल करें। इससे भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन और विटामिन-डी भरपूर मात्रा में मिलता है। इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसे खाने से हड्डियां को दर्द भी ठीक होता है।
सोयाबीन
इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होती है। इसे खाने से भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन-डी मिलता है।

फल और सब्जियां
अदरक और लहसुन को डाइट में शामिल करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसके अलावा आप अपनी डाइट में पोषण से भरपूर फल, सब्जियां, अनाज और प्रोटीन शामिल करें।
