ज्यादातर लोग ब्रेकफास्ट के तौर पर ब्रेड ही खाना पसंद करते हैं। खासतौर पर जो वर्किंग होते हैं उनके लिए इससे बेस्ट नाश्ता तो कुछ होता ही नहीं है। हालांकि यह अच्छा भी है क्योंकि इसे बनाने या फिर पकाने के लिए कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। बस ब्रेड पर बटर और जैम लगाओ और फटाफट से खा लो लेकिन कुछ लोगों के लिए यह ब्रेड परेशानी का कारण बन सकता है। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को ब्रेड नहीं खानी चाहिए।

ब्रेकफास्ट में ब्रेड खाना शरीर के लिए खतरनाक

हम में कई लोग नाश्ते में सैंडविच या मफिन रैगुलर तौर पर खाते हैं। ब्रेड को एनर्जी का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है क्योंकि इशमें कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। यह पाचन के बाद हमारी एनर्जी के लेवल को बढ़ाता है। ब्रेड में कैलोरी ज्यादा होती है और पोषक तत्व कम होते हैं इसलिए ब्रेकफास्ट में इसे खाना अच्छी बात नहीं है। ब्रेड में पोषक तत्वों की कमी के कारण इसे खाने से कुछ खास फायदा नहीं होता। वहीं ब्रेड कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकती है।

खाली पेट न खाएं ब्रेड

Grains Food Foundation के एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेड में फोलेट, फाइबर, आयरन, विटामिन-बी मौजूद होता है लेकिन खाली पेट इसका सेवन करना काफी नुकसानदायक हो सकता है। व्हाइट ब्रेड, मल्टी ग्रेन हा या ब्राउन ब्रेड सभी ब्रेड सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। कई डाइटिशियन भी ब्रेड को ब्रेकफास्ट में शामिल करने के लिए भी कहते हैं ऐसे में इसे एकदम खराब नहीं बोला जा सकता।

बढ़ेगा वजन

यदि आप खाली पेट ब्रेड खाते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है क्योंकि यह ओवरइटिंग को बढ़ावा देती है। साथ ही इसमें ब्रेड और कार्ब्स काफी ज्यादा मात्रा में होते हैं जिसके कारण शरीर की कैलोरी बढ़ सकती है। शरीर की कैलोरी बढ़ने के साथ-साथ इसे खाने से वजन भी बढ़ सकता है। ऐसे में यदि आप वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो ब्रेड भूलकर भी न खाएं ।

ब्लड शुगर लेवल बढ़ेगा

खाली पेट ब्रेड खाने से व्यक्ति के ब्लड में होने वाली शुगर लेवल को बढ़ा सकती है जिससे टाइप2 डायबिटीज का खतरा हो सकता है। ऐसे में इसलिए है क्योंकि ब्रेड में उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है।

आंत और कब्ज की समस्या

खाली पेट ब्रेड खाने से आंत और कब्ज से जुड़ी बीमारी भी हो सकती है क्योंकि ब्रेड में मैदा काफी ज्यादा मत्रा में होता है। ऐसे में इससे आंत से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। इसे खाने से पेट साफ नहीं होता ऐसे में यदि आप कब्ज से बचना चाहते हैं तो ब्रेड न खाएं।

सूजन

ब्रेड में सोडियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में यह सूजन और दूसरी पाचन संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। अपने नाश्ते में उच्च सोडियम वाला भोजन न खाएं। यह आपके पेट के लिए बुरा है क्योंकि इसे पचाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अपने दिन की शुरुआत कभी भी सफेद ब्रेड की स्लाइस से न करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *