बरसात में मच्छर का प्रकोप काफी ज्यादा बढ़ जाता है जिसके कारण कई सारी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मच्छर से काटने वाली बीमारियों की शुरुआत अक्सर मच्छर काटने से होती है जिसके कारण धीरे-धीरे ब्लड में प्लेटलेट्स गिरने लगते हैं। प्लेटलेट्स गिरना एक इंसान के लिए काफी ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं। तो चलिए आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि प्लेटलेट्स काउंट्स आप कौन से फूड आइटम के जरिए बढ़ा सकते हैं।

तेज बुखार से शुरु होता है डेंगू

डेंगू की शुरुआत अक्सर तेज बुखार के कारण होती है। यह बीमारी काफी ज्यादा जानलेवा भी साबित हो सकती है। प्लेटलेट्स गिरने का मतलब शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में कुछ फूड आइटम्स की मदद से आप अपने प्लेटलेट्स बढ़ा सकते हैं।

प्लेटलेट्स काउंट गिरना इस समय होता है खतरनाक

डेंगू होने के बाद सबसे ज्यादा खतरनाक होता है प्लेटलेट्स काउंट का गिरना। प्लेटलेट्स बोन मैरो में ब्लड सेल्स हैं। स्वस्थ व्यक्ति में 1.5 लाख से 4 लाख ब्लड प्लेटलेट्स होते हैं लेकिन डेंगू होने पर इनकी संख्या तेजी से गिर जाती है जिसके चलते मरीज की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। डेंगू में प्लेटलेट्स गिरकर 60 हजार तक पहुंच जाते हैं जो काफी डरावनी हो सकती हैं। इन दिनों डेंगू तेजी से फैल रहा है। डेंगू होने के बाद सबसे ज्यादा खतरनाक है प्लेटलेट्स काउंट का नीचे गिरना। डॉक्टर इसी पर नजर बनाए रखने की सलाह देते हैं क्योंकि इसे बढ़ाने की कोई विशेष दवाई नहीं है। प्लेटलेट्स का टीएलसी काउंट घटने पर मरीज की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। इसके कारण से डिहाइड्रेशन भी तेजी से होती है। ऐसे में शरीर में प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में कुछ चीजें मददगार भी हो सकती हैं।

संतरा, आंवला, नींबू जैसे खट्टे फल

डेंगू के मरीजों के लिए विटामिन सी वाले फूड्स खाना फायेदमंद होता है। विटामिन सी शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने में मददगार होते हैं। डेंगू के मरीज संतरा, आंवला, नींबू और शिमला मिर्च खा सकते हैं। इन फलों और सब्जियों को खाने से प्लेटलेट्स काउंट बढ़ सकता है।

चुकंदर

इसमें मौजूद न्यूट्रीएंट प्लेटलेट्स को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से बचाने का काम करते हैं। चुकंदर का सलादके तौर पर या जूस बनाकर आप अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने में यह मददगार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा कई और फायदे भी हो सकते हैं।

अनार

डेंगू के मरीजों के लिए अनार बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें आयरन जैसे कई जरुरी मिनरल्स और इम्यूनिटी बूस्ट न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। डेंगू की चपेट में आने वाले मरीज को हर दिन अनार देने से उसके शरीर में प्लेटलेट्स काउंट तेजी से बढ़ने लगते हैं।

कीवी

डेंगू मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें पौटेशियम और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। दोनों न्यूट्रीएंट शरीर मे प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में अक्सर डेंगू के मरीजों को कीवी खाने की सलाह दी जाती है। यह शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं।

पपीते के पत्ते से बना रस

इस पत्ते में एसिटोजेनिन नाम का एक यूनिक फाइटोकेमिकल पाया जाता है जो डेंगू से जूझ रहे मरीजों के घटते प्लेटलेट्स की संख्या को तेजी से बढ़ा सकते हैं। इन पत्तियों में फ्लेवोनॉयड्स और कैरोटीन जैसे कई नैचुरल कंपाउड मौजूद होते हैं जो सूजन को कम करने और एंटीऑक्सीडेंट्स का काम करते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *