पनीर भारत में एक लोकप्रिय और मनभावन व्यंजन है। इसे कई तरह से बनाया जाता है, खासतौर पर वीकेंड और त्‍योहारों पर। पनीर का स्वाद अच्छा होता है, लेकिन उसकी शुद्धता को लेकर हमेशा संशय बना रहता है। क्या आप भी यह जानना चाहते हैं कि जो पनीर आप खा रहे हैं वह असली है या नकली? इस सवाल का जवाब आसान नहीं है क्योंकि देखने में दोनों ही पनीर एक जैसे होते हैं।

नकली पनीर और असली पनीर में अंतर

असल में, नकली पनीर (जिसे एनालॉग पनीर भी कहा जाता है) में पाम ऑयल, वेजिटेबल ऑयल और स्टार्च जैसी चीजें मिलाई जाती हैं। जबकि असली पनीर सिर्फ दूध और नींबू के रस या सिरके से तैयार किया जाता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आप जो पनीर खा रहे हैं वह शुद्ध है या नहीं। इसके लिए हमने तीन आसान और प्रभावी तरीकों का सुझाव दिया है, जिनसे आप पनीर की शुद्धता की पहचान कर सकते हैं।

दाल वाला टेस्ट

पनीर की पहचान करने का सबसे आसान तरीका है दाल वाला टेस्ट। इस टेस्ट में एक पैन में पानी उबालें और उसमें अरहर की दाल और पनीर के टुकड़े डालें। अगर उबालते समय पानी या पनीर का रंग गुलाबी हो जाए, तो इसका मतलब है कि पनीर में यूरिया मिलाया गया है, जो इसे गुलाबी रंग देता है। यह पनीर नकली है और इसे खाने से बचना चाहिए।

लेवल टेस्ट

पनीर के पैकेट पर दी गई जानकारी से भी आप उसकी असलियत जान सकते हैं। असली पनीर के पैकेट पर आमतौर पर मिल्क, सॉलिग और साइट्रिक एसिड जैसे तत्व होते हैं। वहीं नकली पनीर में वेजिटेबल ऑयल और स्टार्च जैसी सामग्री का उल्लेख मिलता है। इसके अलावा अगर पैकेट पर एनालॉग पनीर लिखा हो तो समझ जाइए कि वह पनीर असली नहीं है।

आयोडीन टेस्ट

आयोडीन टेस्ट पनीर की शुद्धता पहचानने का एक और प्रभावी तरीका है। इसके लिए पनीर के एक टुकड़े पर आयोडीन की कुछ बूंदें डालें। अगर पनीर का रंग नीला पड़ जाता है, तो इसका मतलब है कि उसमें स्टार्च मिलाया गया है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे पनीर को तुरंत छोड़ देना चाहिए।

घर पर पनीर बनाने का तरीका

अगर आप शुद्ध और ताजे पनीर का आनंद लेना चाहते हैं, तो सबसे अच्छा तरीका है घर पर पनीर बनाना। इसके लिए सबसे पहले दूध को उबालें, फिर उसमें नींबू का रस या सिरका डालकर उसे फाड़ लें। अब पानी निकालकर ताजे पनीर का आनंद लें। यह तरीका न केवल सुरक्षित है, बल्कि आपको ताजे और शुद्ध पनीर का स्वाद भी मिलेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *