सिगरेट पीने की आदत इंसन को अंदर से खोखला कर देती है। इसका इंसान शिकार हो जाता है और ये एक आदत बन जाता है, लेकिन कुछ लोग होते हैं जो इस खराब आदत को छोड़ना भी चाहते हैं पर वो कहते हैं कि स्मोकिंग छोड़ना तो चाहते हैं लेकिन ऐसा करना संभव नहीं हो पाता है। आपको बता दें कि हर साल मार्च के दूसरे बुधवार को नो स्मोकिंग डे (No Smoking Day) यानि 12 मार्च को ये दिन मनाया जाता है। इसलिए इसे मनाने के पीछे की वजह है लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिए जागरूक करना और आपको यहां सिगरेट की लत छोड़ने के लिए कुछ आसान तरीके बताए जा रहे हैं।

क्यों Smoking छोड़ना मुश्किल होता है?

यूके में यूनिवर्सिटी ऑफ लीसेस्टर (University of Leicester UK) में एक स्टडी हुई और कहना है कि जीन्स काफी बड़ा रोल प्ले करती हैं और इन्हीं जीन्स की मदद से एंटी-स्मोकिंग दवा इंसानों पर अलग-अलग तरीके से असर करती हैं। यही वजह होती हैं कि लोग स्मोकिंग छोड़ने में हेल्प होती है और इससे स्मोकिंग की क्रेविंग्स को कम करने में भी मदद होती है। आपको बता दें कि ये स्टडी स्मोकिंग छोड़ने से जुड़े जीनों की तलाश के लिए ही की गई थी।

सिगरेट पीने का मन हैं तो क्या करें

ऐसे बहुत ही कम लोग होते हैं जो एक दिन में पूरी तरह से ध्रूमपान करना बंद कर सकते हैं और ऐसा करना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे जब भी आपका सिगरेट पीने का मन करें तो आप गम, पैच जैसे निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी (NRT) का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि बहुत बार ऐसा होता है कि अचानक सिगरेट पीना छोड़ते हैं तो शरीर में मेंटल और फिजिकल तनाव पैदा हो सकता है और इस वजह से ज्यादा सिगरेट पीने का मन होता है, इसलिए इसी वजह से धीरे-धीरे स्मोकिंग कम करने की आदत डालने की कोशिश करनी चाहिए।

छोड़ने का आसान तरीका

धूम्रपान बंद करने के लिए सबसे पहले उन ट्रिगर्स को पहचानें जो आपको सिगरेट पीने की तरफ ले जाए। बहुत से लोग स्ट्रेस होने पर सिगरेट पीते हैं तो कुछ लोग खाना खाने के बाद। ऐसे में जब इन ट्रिगर्स को पहचाना जाए तो उनसे बचने के लिए आप उपाय कर पाएंगे। आप कर सकते हैं कि जभ भी स्ट्रेस होने पर सिगरेट पीने का मन करे तो मन को किसी और काम में लगाने की कोशिश करें या ज्यादा तनाव लेने से बचें।

स्मोकिंग छोड़ने के घरेलू उपाय

धूम्रपान छोड़ना अक्सर लोगों के लिए मुश्किल सा हो जाता है। इसलिए आप अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करके ठीक हो सकते हैं। इसे छोड़ने के लिए आप योग, ध्यान का सहारा ले सकते हैं। इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करें, मन को व्यस्त रखने के लिए हेल्दी आदतें अपनाएं। एक्सरसाइज करें और डाइट में हेल्दी चीजें लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *