आप शायद यह न जानते हों कि जो भी आप खाते हैं उससे आपके शरीर पर कैसा असर हो रहा है। कुछ चीजें आपके शरीर के लिए फायदेमंद होती हैं तो वहीं कुछ उसके लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। इसी कारण हेल्थ एक्सपर्ट्स अच्छी और बैलेंस्ड डाइट लेने के लिए कहते हैं। उनका कहना है कि यदि आप फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में कुछ हेल्दी ड्राई फ्रूट्स जरुर शामिल करने चाहिए। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए 5 ऐसे ड्राई फ्रूट्स बताते हैं जिनको यदि आप सही मात्रा में खाते हैं तो आपकी हेल्थ बहुत अच्छी रहेगी। आइए जानते हैं।
अखरोट
स्वास्थ्य एक्सपर्ट्स की मानें तो अखरोट आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। यदि आप हर सुबह खाली पेट अखरोट खाएंगे तो इससे आपका दिल भी अच्छा और दिमाग भी पहले से मजबूत बनेगा।

बादाम
सुबह उठकर खाली पेट बादाम खाना भी आपकी सेहत के लिए बहुत लाभकारी रहेगा। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, कॉपर और जिंक जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में यदि आप इसका सेवन करेंगे तो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
पिस्ता
यह प्रोटीन, फाइबर और विटामिन-बी6 जैसे कई पोषक तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से आपकी ओवरऑल हेल्थ बेहतर होगी। पिस्ता आपके आंत को हेल्दी रखने और आंखों की रोशनी के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होगा।
किशमिश
इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व भी आपकी हेल्थ को मजबूत बनाने में फायदेमंद साबित होंगे। यह आंत की हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यूट्रस और ओवरी में रक्त प्रवाह सही करने के लिए आप काली किशमिश खा सकते हैं।

खजूर
सारा दिन खुद को एनर्जेटिक रखने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट खजूर भी जरुर खाएं। यह हड्डियों और मांसपेशियों को भी मजबूत बनाने में मदद करेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
