पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं हर महिला में अलग-अलग होती हैं ऐसे में इससे जूझने का तरीका भी सभी का अलग होता है। पीरियड्स में कुछ महिलाएं हल्का और कम मसालेदार खाना खाती हैं। वहीं कुछ महिलाएं अलग-अलग चीजें खाती हैं। वहीं कुछ महिलाएं पीरियड्स में शराब पीती हैं लेकिन क्या पीरियड्स में शराब पीना सुरक्षित है? क्या इससे आपकी सेहत को कोई नुकसान हो सकता है। आज आपको इसी बारे में बताते हैं।
शराब पीने से सेहत को ऐसे होगा नुकसान
एक्सपर्ट्स के अनुसार, पीरियड्स में शराब पीना हर किसी के लिए नुकसानदायक नहीं है लेकिन हर किसी के शरीर पर इसका असर अलग होगा। कुछ महिलाओं को एल्कोहल पीने के कारण एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन्स का प्रोडक्शन बढ़ेगा। इसके कारण प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम का लक्षण भी बढ़ेगा।

शरीर को होगी ये समस्याएं
हार्मोन्स बदलेंगे
पीरियड्स के दौरान यदि आप शराब पिएंगे तो हार्मोन इंबेलैस हो जाएंगे। इसकी वजह से शरीर में एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का प्रोडक्शन बढ़ेगा। इसे पीने से पीएमएस के लक्षण बढ़ेंगे जैसे कि मूड स्विंग्स, इर्रिटेशन और थकावट बढ़ेगी।
ब्लड फ्लो बढ़ेगा
पीरियड्स में ब्लीडिंग होना बहुत जरुरी है। अगर आपको बहुत ज्यादा या बहुत कम ब्लीडिंग हो तो समस्या हो सकती है। इस दौरान यदि आप शराब पिएंगे तो ब्लड फ्लो भी बदल सकता है। इससे आपका पीरियड्स फ्लो बढ़ेगा और हैवी ब्लीडिंग भी हो सकती है।
क्रेविंग्स होगी ज्यादा
एल्कोहल में शुगर ज्यादा मात्रा में पाई जाती है। ऐसे में यदि आप इसका सेवन करेंगे तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में आपकी क्रेविंग भी बढ़ेगी और शरीर में एनर्जी की कमी भी हो सकती है।
दर्द होगी ज्यादा
इस दौरान यदि आप शराब पीते हैं तो आपका दर्द बढ़ जाएगा। इसके कारण आपकी ब्लड वेसल्स पर प्रेशर बढ़ेगा और शरीर में सूजन हो सकती है। इसके अलावा पीरियड्स क्रैंप्स भी आपको झेलने पड़ सकते हैं।
डिहाइड्रेशन और ब्लोटिंग
पीरियड्स में ब्लीडिंग होने के कारण शरीर पहले ही डिहाइड्रेट होता है। ऐसे में यदि आप शराब पिएंगे तो इसके कारण बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है। शराब यूरिन का प्रोडक्शन बढ़ाएगी जिससे बॉडी डिहाइड्रेट होगी। शराब पीने से आपको ब्लोटिंग और वॉटर रिटेंशन की दिक्कत भी हो सकती है।
स्लीप साइकिल हो जाएगी डिस्टर्ब
पीरियड्स में यदि आप शराब पीते हैं तो आपकी स्लीप साइकिल डिस्टर्ब होगी। इससे आपको या तो बहुत नींद आएगी या फिर नींद न आने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा शराब पीने से स्लीप क्वालिटी भी खराब होगी जिसके कारण आपको थकावट और डिस्कंफर्ट हो सकती है।

इस बात का भी रखें ध्यान
यदि शराब का सेवन आप सीमित मात्रा में करेंगे तो सेहत को नुकसान नहीं होगा लेकिन पीरियड्स के दौरान हेल्दी रहने के लिए अच्छी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करें। खुद को हाइड्रेट रखें, क्रैम्पस कम करने के लिए आप हर्बल टी और इंफ्यूज्ड वॉटर पी सकते हैं। वहीं यदि आपको पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग या कोई और दिक्कत हो तो भी शराब न पिएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
