सब्र, इबादत और मोहब्बत का महीना रमजान आज से शुरु हो चुका है। यदि चांद शुक्रवार को देखा गया तो पहला रोजा शनिवार या फिर 2 मार्च को होगा। रमदान के इस महीने में खजूर का अलग ही महत्व होता है। रोजा रखने वाले लोग खजूर के साथ ही अपना रोजा खोलते हैं लेकिन शायद आप यह नहीं जानते कि खजूर सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में ताकत बनी रहेगी। इसी वजह से रमजान का महीना शुरु होते ही इसकी डिमांड बढ़ने लगती है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए खजूर खाने के फायदे ही बताते हैं।

खजूर में पाए जाते हैं यह पोषक तत्व

इसमें फाइबर, आयरन, सोडियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं। यह सारे पोषक तत्व आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश हुई एक स्टडी की मानें तो खजूर में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल, गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव और एंटीकैंसर गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनॉयड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं जो कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा कम करेंगे।

शरीर को ये भी मिलेंगे फायदे

. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो आर्टरीज सेल्स में से बैड कोलेस्ट्रॉल को हटाते हैं।

. इसको खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा। आप ओवरइटिंग से भी बचेंगे। ऐसे में यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

. यह आयरन से भरपूर माना जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होगी।

. इसको इम्यूनिटी बूस्टर भी कहा जाता है ऐसे में यदि आप इसे खाएंगे तो कई तरह की बीमारियों से आपका बचाव होगा।

. यह बालों और त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।

. इसमें सारे जरुरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं ऐसे में यह पूरे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होगा।

. इसका सेवन करने से ब्लड शुगर की समस्या भी नहीं होगी।

. इसमें फाइबर पाया जाता है ऐसे में इसका सेवन करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा।

. खजूर में पाया जाने वाला पोटेशियम और मैग्नीशियम आपके हार्ट को स्वस्थ रखेगा।

. इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम पाया जाता है। यह आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाएगा।

इस तरह खाएं खजूर

. खजूर को आप दलिया, खीर और ओट्स में डालकर खा सकते हैं।

. इसके अलावा 2-3 खजूर दूध में डालकर आप उबाल लें और फिर इसे पी सकते हैं।

. इसको आप ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाकर लड्डू बनाकर भी खा सकते हैं।

. हलवे में आप चीनी की जगह खजूर मिलाकर खा सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *