आज के समय में बहुत से लोग मोटापे से जूझ रहे हैं। इसके कारण मोटापे के मामले भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वेट लॉस करने के भी नए-नए ट्रेंड सामने आ रहे हैं लेकिन शरीर में जमी चर्बी कम करने के लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं और कई वेट लॉस सर्जरी का सहारे भी लेते हैं लेकिन मोटापे से छुटकारा पाना आसान नहीं होता। अपनी डेली रुटीन में छोटे-छोटे बदलाव करके आप अपनी बॉडी को स्लीम बना सकते हैं। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसी ड्रिंक्स बताते हैं जिनके यदि आप सोने से पहले पिएंगे तो वजन घटाने में मदद मिलेगी।
अजवाइन से बना पानी
इस पानी को बनाने के लिए आप सारी रात अजवाइन को पानी में भिगोकर सुबह छान लें। यह पानी पेट संबंधी समस्याओं को भी दूर करेगा और आपका मेटाबॉल्जिम भी बढ़ाएगा। इसके अलावा रात में यदि आप इसको पिएंगे तो आपकी पाचन प्रक्रिया सुधरेगी और वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।

नींबू पानी
गर्म पानी में यदि आप नींबू डालकर पिएंगे तो यह भी एक हेल्दी ड्रिंक रहेगी। नींबू पानी में विटामिन-सी पाया जाता है ऐसे में इसको पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलेंगे। यह ड्रिंक आपकी हाइड्रेशन भी बनाए रखेगी। इसको पीने से आपको तेजी से वजन घटाने में मदद मिलेगी।
ग्रीन टी
इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और कैटेचिन्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में यह आपके मेटाबॉल्जिम को बढ़ाएगी और फैट बर्निंग की प्रक्रिया को तेज करेगी। रात को यदि आप ग्रीन टी पिएंगे तो शरीर में जमी चर्बी कम होगी और आपको नींद भी अच्छे से आएगी। इसे पीने से आपकी एनर्जी कंट्रोल रहेगी और असमय भूख भी नहीं लगेगी।

सेलेरी का जूस
इस जूस को रात को पीना बहुत सही रहेगा। इसमें कैलोरी कम और पानी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा और रात में भी फूड क्रेविंग्स कम होगी। इसके अलावा यह आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में भी मदद करेगा। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
