सर्दी का मौसम खत्म ही हो चुका है। अब दिन में गर्मी और रात को ही थोड़ी ठंड महसूस होती है। ऐसे में बदलता मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में अक्सर सभी अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं जिसके कारण सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार और गले में खराश जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि यह मौसम आपके लिए कोई हेल्थ प्रॉब्लम न खड़ी करे तो आप अभी से सावधानी बरतें। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मौसम में आप खुद को बीमार होने से कैसे बचा सकते हैं।
भरपूर मात्रा में पिएं पानी
बदलते हुए इस मौसम में अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए आप दिन में करीबन 7-8 गिलास जरुर पिएं। कई लोग दिन में काफी-काफी देर पानी नहीं पीते। इसके कारण उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने और मौजूद टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकालने के लिए अच्छी मात्रा में पानी पिएं। पानी आपके पाचन में मदद करेगा और आपकी बॉडी का टेंप्रेचर भी कंट्रोल में रहेगा।

खाने-पीने पर दें ध्यान
बदलता हुआ मौसम आपके शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है। इस दौरान वातावरण में नमी रहती है जिसके कारण आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहने की खास जरुरत है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह मौसम दिक्कतें बढ़ा सकता है ऐसे में आपको गले में खराश, बुखार या अन्य शारीरिक दिक्कतें हो सकती हैं ऐसे में एक्सपर्ट्स की सलाह जरुर लें। खुद को बीमारियों से बचाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें। हर्बल चाय को अपनी डेली रुटीन में शामिल करें। तुलसी की पत्तियां और अदरक से बनी हर्बल टी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। ऐसे में इसका सेवन जरुर करें।
योग जरुर करें
एक्सपर्ट्स की मानें तो बदलता हुआ मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लाता है। ऐसे में इस दौरान यदि आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो योग जरुर करें। मेडिटेशन को अपनी डेली रुटीन का हिस्सा बनाएं। योग करने से आप खांसी, लंग्स इंफेक्शन जैसी समस्याओं से दूर रहेंगे। इसके अलावा यदि आपको शरीर में कोई दिक्कत महसूस हो रही है तो डॉक्टर को जरुर दिखाएं। डॉक्टर के बताए अनुसार ही खान-पान, दवाईयां लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
