आजकल की तेज-तर्रार लाइफस्टाइल में स्ट्रेस और एंग्जाइटी एक अहम हिस्सा निभाती है। इसके पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं। किसी भी तरह का या बात का ज्यादा तनाव व्यक्ति को कई तरह से प्रभावित करता है और इससे मानसिक के साथ शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है इसलिए तनाव को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। जिसके लिए आपको यहां कुछ आसान ट्रिक बताई जाएंगी, जिससे तनाव या एंग्जाइटी को काबू किया जा सकता है।
Magical Trick
इसके लिए आपको सिर्फ एक चीज की जरूरत होगी और वो है संतरा। संतरा अपने ताजगी भरे स्वाद और पोषक तत्वों के लिए मशहूर है और साथ ही ये छोटा सा फल मानसिक स्वास्थ्य, खासकर स्ट्रेस और एंग्जाइटी को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
Vitamin C
ये तो पता ही होगा कि संतरे में विटामिन सी भारी मात्रा में पाया जाता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। विटामिन सी की मदद से शरीर में कोर्टिसोल नियंत्रित रहता है, जिससे तनाव और चिंता के लक्षणों में कमी आती है। साथ ही इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जिससे बॉडी को तनाव के नकारात्मक प्रभावों से बेहतर तरीके से निपटने में मदद मिलती है।
Potassium
विटामिन सी के साथ संतरे में पोटेशियम भी अच्छी मात्रा में होता है, जो मस्तिष्क को ऊर्जा प्रदान करता है और न्यूरोट्रांसमीटर के संतुलन को बनाए रखने में मददगार है। इसके सेवन से आपका मूड ठीक रहता है और चिंता के लक्षणों में कमी आती है।
फाइटोन्यूट्रिएंट्स और फ्लेवोनोइड्स
फाइटोन्यूट्रिएंट्स और फ्लेवोनोइड्स एंटीऑक्सीडेंट गुण हैं जो संतरे में मौजूद होते हैं और ये स्ट्रेस कम करने में सहायक हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस ये मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है।
सेरोटोनिन
संतरे का सेवन करते हैं तो सेरोटोनिन के स्तर में वृद्धि होती है। सेरोटोनिन एक न्यूरोट्रांसमीटर है और ये मूड नियंत्रित करता है। सेरोटोनिन का स्तर बढ़ा हुआ होता है तो व्यक्ति को शांति और संतुष्टि का अनुभव होता है। इन सभी कारणों के साथ खुशबू की मदद से भी तनाव को तुरंत कम करने में मदद मिलेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
