आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। बदलते हुए इस लाइफस्टाइल के कारण ऐसी कई बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है जो आपके लिए मुश्किल बन सकती हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक है गुलेन बैरी सिंड्रोम। महाराष्ट्र में फैले इस सिंड्रोम की चपेट में कई लोग आते जा रहे हैं। पुणे में इस वायरस के करीबन 100 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। बहुत से लोग इस बीमारी के बारे में ज्यादा जानते भी नहीं हैं। आपको बता दें कि गुलेन बैरी सिंड्रोम एक ऐसी खतरनाक स्थिति है जिसके कारण शरीर में अचानक सुन्नपन आ जाती है। इसके कारण मांसपेशियां भी कमजोर हो जाती हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि गुलेन बैरी सिंड्रोम से बचाव के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

इस तरह करें सिंड्रोम से बचाव

यह सिंड्रोम इन दिनों लोगों में काफी तेजी से फैलता जा रहा है। गुलेन बैरी सिंड्रोम एक पोस्ट इंफेक्शन न्यूरोलॉजिकल बीमारी होती है। इसके कारण न सिर्फ व्यस्क बल्कि बच्चे भी गंभीर तौर पर प्रभावित होता है। यह एक खतरनाक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है ऐसे में इससे बचने के लिए आपको अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाना पड़ेगा।

हेल्दी डाइट लें

आप डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें। विटामिन-सी, विटामिन-डी और जिंक से भरपूर डाइट लें। इसके अलावा हरी सब्जियां, ताजा फल, नट्स और प्रोटीन से भरपूर भोजन खाएं। अपनी आंतों को हेल्दी रखने के लिए प्रोबायोटिक चीजें जैसे दही, छाछ और किमची का सेवन करें।

न खाएं ये चीजें

इस सिंड्रोम से बचने के लिए बाहरी चीजें न खाएं। जंक फूड खाने से बचें बाहर से मिलने वाला खाना क्वालिटी के तौर पर हेल्दी नहीं होता। यह भी कुछ कहा नहीं जा सकता कि खाना बनाने के लिए कैसा पानी इस्तेमाल हो रहा है ऐसे में आप बाहरी कुछ भी खाने से बचें।

साफ-सफाई का ध्यान

यह बैक्टीरियल इंफेक्शन के बाद होता है ऐसे में आप साफ-सफाई का ध्यान रखें। खाना खाने से पहले हाथ धोएं। खाना खाने के बाद ही हाथ धोएं जितना हो सके अपने आप को हाइड्रेट रखें। पूरी मात्रा में पानी पिएं।

डॉक्टर की लें राय

यदि आपको हाथों में झुनझुनी या पैरों में सुन्न महसूस हो। अगर आपको चलने-फिरने में कोई दिक्कत हो तो यह गुलेन बैरी सिंड्रोम की शुरुआत हो सकती है। ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *