सर्दी में ठंड की वजह से हम अक्सर जूते पहनकर ही रहते हैं और इसी वजह से बहुत बार जूतों में से गंध आने लगती है। अगर ऐसे में कहीं जूते उचारने पड़ जाए तो शर्मिंदगी महसूस होती है और डर रहता है कि सामने वाले को जूतों की बदबू आ जाएगी। आपको भी अक्सर ऐसी सिचुएशन का सामना करना पड़ता है तो ये आर्टिकल आपके लिए ही बनाया गया है। यहां आपको बिना धोए जूतों की बदबू दूर करने के कुछ आसान टिप्स बताए जाएंगे।
व्हाइट विनेगर
सिरका, आपके जूतों की बदबू को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। ऐसे में आप एक स्प्रे बोतल लें और थोड़ा सफेद सिरका और थोड़ा पानी डालकर मिक्स कर लें और फिर जूतों के अंदर स्प्रे कर लें। आपको बता दें कि सफेद सिरके में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मददगार हैं।
धूप
सबसे आसान तरीका जूतों की बदबू को दूर करने का ये है कि इन्हें कुछ देर के लिए धूप में रख दें। इसका कारण ये है कि क्योंकि जूतों में नमी और पसीने के कारण बैक्टीरिया आ जाते हैं, जिससे बदबू आने लगती है तो ऐसे में जूतों को खुली धूप में रखने से नमी दूर हो जाती है और बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि जूते पहनने के बाद, जब उतारें तो उन्हें थोड़ी देर के लिए धूप में रख दें।
Essential Oils
एसेंशियल ऑयल की मदद से भी आप जूतों की बदबू को दूर कर सकते हैं। कुछ कॉटन बॉल्स को एसेंशियल ऑयल में डुबोएं और रातभर के लिए जूतों में रखकर छोड़ दें।
बेकिंग सोडा
जानकारी के अनुसार, बेकिंग सोडा एक नेचुरल डिओडोराइज़र है, जो नमी और बदबू को सोखने में लाभदायक है। इसलिए रात को सोने से पहले जूतों के अंदर एक चम्मच बेकिंग सोडा छिड़क दें और अगली सुबह इसे साफ कर लें, इससे जूतों की दुर्गंध दूर हो जाएगी।
Tea Bags
टी-बैग्स अक्सर हम पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं लेकिन इससे जूतो की बदबू को भी कम कर सकते हैं। दरअसल टी-बैग्स में मौजूद टैनिन बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं, टैनिन एक प्राकृतिक यौगिक है, जिसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं। इसलिए जूतों में टी-बैग रखकर छोड़ दें ताकि बदबू न आए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
