पीरियड्स एक ऐसी समस्या है जिससे महिलाओं को हर महीने गुजरना पड़ता है। यह समस्या उनके लिए आम है लेकिन आजकल के गलत खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते महिलाओं को पीरियड्स संबंधी कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इन्हीं में से एक समस्या है पीरियड्स समय पर न आना, हैवी ब्लीडिंग और काफी दिनों तक पीरियड्स चलना लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीरियड्स आखिर क्यों ज्यादा दिनों तक रहते हैं।
पीरियड्स नहीं आते तो जानें क्या?
आज के समय में चाहे गांव हो या शहर हर जगह महिलाएं पीरियड्स संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। इसके अलावा कुछ महिलाओं को पीरियड्स आते ही नहीं है। पीरियड्स न आने की बीमारी को एमेनोरिया कहते हैं। एमेनोरिया दो तरह का होता है जिसको प्राइमरी एमेनोरिया और सैकेंडरी एमेनोरिया कहते हैं। प्राइमर एमेनोरिया में महिलाओं को कभी भी पीरियड्स नहीं आते और सैकेंडरी एमेनोरिया में पीरियड्स आकर बंद हो जाते हैं।

आखिर कितने दिनों तक रहेंगे पीरियड्स?
वैसे तो पीरियड्स 3-5 दिनों तक चलते हैं लेकिन कुछ महिलाओं के पीरियड्स 7 दिनों तक भी रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यदि पीरियड्स 7 दिनों से ज्यादा रहें तो इसको नजरअंदाज न करें। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ऐसा 2-4 महीनों में कभी एक बार हो सकता है लेकिन यदि हर महीने ये समस्या हो तो ये कोई बीमारी भी हो सकती है। यदि इस दौरान आपको हैवी ब्लीडिंग हो तो ये गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है।
हो सकती है ये बीमारियां
आपको बता दें कि यदि समय से पीरियड्स न आएं तो ये बीमारी हो सकती है। पीसीओएस एक हॉर्मोनल समस्या है जिसके कारण ओवरी में कई सिस्ट बन जाते हैं। इसके चलते सबसे पहले पीरियड्स अनियमित होते हैं। इसके अलावा थॉयराइड डिसऑर्डर में थॉयराइड ग्लैंड के असुंतलन के कारण भी पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं जिसके कारण थॉयराइड डिसऑर्डर की संभावना होती है।

इस वजह से पीरियड्स होंगे अनियमित
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ज्यादा मानसिक या शारीरिक तनाव के चलते भी हार्मोन्स इंबैलेंस हो सकते हैं। इसके कारण भी पीरियड्स में देरी हो सकती है। इसके अलावा डाइट, वजन बढ़ने या कम होने के कारण, पोषण की कमी या ज्यादा डाइटिंग अगर आप करेंगे तो पीरियड्स इरेगुलर हो सकते हैं। हार्मोनल बदलाव जैसे पीसीओएस स्थिति में हार्मोनल असंतुलित होते हैं जिसके कारण भी पीरियड्स में देरी हो सकती है। थायरॉइड ग्रंथि यदि असंंतुलित हो जाए तो भी पीरियड्स साइकिल पर असर हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
