भारतीय लोगों की मीठे में जान बसती है। कुछ लोग मीठी चीजें खाते हैं तो कुछ मिठाईयों के शौकीन होते हैं। मीठे में चीनी का इस्तेमाल भी जरुर होता है। इसके अलावा कुछ लोग गुड़ भी इस्तेमाल करते हैं। भारत में चाय-कॉफी पीने के शौकीन भी खूब लोग होते हैं। चाय कॉफी में लोग चीनी का इस्तेमाल करते हैं तो वहीं कुछ चाय में गुड़ भी डालते हैं लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से चीनी या गुड़ कौन सी चीज सेहत के लिए फायदेमंद है आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।
चीनी की जगह खाएं गुड़
हर मीठी चीज गुड़ और चीनी के बिना नहीं बनाई जा सकती लेकिन आपके लिए अच्छा कौन सा है। तो आपको बता दें कि गुड़ और चीनी दोनों चीजें ही गन्ने के रस के साथ बनाए जाते हैं लेकिन चीनी को बनाने के लिए पहले गन्ने का रस उबाला जाता है। इससे उसके क्रिस्टल बन जाने के बाद ब्लीच कर दी जाती है जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। ऐसे में चीनी की जगह आप गुड़ का सेवन कर सकते हैं।

गुड़ में पाए जाने वाले पोषक तत्व
गुड़ में कैलोरी और विटामिन-6 होता है। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इससे आपके शरीर में एनर्जी देर तक रहेगी। यह आपके शरीर को डिटॉक्स भी करेगा। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं जो आपकी बॉडी सेल्स को बचाएंगे। यह मांसपेशियों को थकने से भी बचाएगी। यह पूरी तरह से नैचुरल होता है इसको बिना कैमिकल के बनाया जाता है। इसमें मिनरल्स, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, फास्फोरस जैसे पदार्थ पाए जाते हैं। गुड़ की न्यूट्रिशनल वैल्यू की बात करें तो इसमें 383 कैलोरी,0 प्रोटीन, 0 फैट, 1 ग्राम मिनरल्स, 1 ग्राम फाइबर, 99 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 80 मिग्रा कैल्शियम, 40 ग्राम फॉस्फोरस, 3 मिग्रा आयरन पाया जाता है।
चीनी में पाए जाने वाले पोषक तत्व
जैसे गुड़ नैचुरल होता है वैसे चीनी नैचुरल नहीं होती। चीनी को बनाने के लिए पहले गन्ने का रस उबाला जाता है। इसके बाद उसके क्रिस्टल को ब्लीच किया जाता है। चीनी के अंदर ग्लूकोज पाया जाता है जो एनर्जी का मुख्य स्त्रोत होता है लेकिन यदि आप इसका सेवन करेंगे तो आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाएगा। ज्यादा चीनी यदि आप खाते हैं तो आपके ब्लड शुगर लेवल पर असर होगा। इससे आपको टाइप-2 डायबिटीज का खतरा रहेगा। चीनी के अंदर कोई भी पोषक तत्व नहीं मौजूद होता है। इसमें कैलोरी 387, 0 ग्राम फैट, 2 मिग्रा पोटैशियम, 95.98 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 0 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

ऐसे में आप चीनी की जगह गुड़ का सेवन कर सकते हैं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
