किडनी शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर में रक्त की सफाई, तरलता को संतुलित करने और शरीर के तापमान को स्थिर रखने का काम करती है। इसे पावरफुल केमिकल फैक्ट्री कहा जाता है क्योंकि यह हानिकारक तत्वों को बाहर निकालकर शरीर में जरूरी तत्वों को बनाए रखती है। किडनी हार्मोन का उत्पादन भी करती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और विटामिन डी को सक्रिय करता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा, यह लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
किडनी टेस्ट क्यों कराना चाहिए?
आजकल की व्यस्त जीवनशैली, गलत खानपान और बढ़ते तनाव के कारण किडनी की समस्याएं आम हो रही हैं। किडनी की कार्यक्षमता में कोई भी समस्या जल्दी नहीं दिखती, लेकिन समय रहते इसका पता चलने से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। क्लीवलैंड क्लीनिक के अनुसार किडनी हार्मोन और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के अलावा शरीर से हानिकारक केमिकल्स को बाहर निकालने का काम करती है। इसलिए 30 साल की उम्र के बाद हर व्यक्ति को साल में एक बार किडनी फंक्शन टेस्ट जरूर करवाना चाहिए, ताकि समय पर किसी समस्या का पता चल सके। विशेष रूप से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट डिजीज, या फैमिली हिस्ट्री वाले लोगों को यह टेस्ट अनिवार्य रूप से कराना चाहिए।
किडनी टेस्ट से क्या जानकारी मिलती है?
किडनी फंक्शन टेस्ट से किडनी की कार्यक्षमता के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है:
ग्लोमेरुलर फिल्ट्रेशन रेट (GFR)
यह किडनी की कार्यक्षमता को मापता है। यदि GFR 90 से ज्यादा है, तो किडनी सही तरीके से काम कर रही है।
क्रिएटिनिन लेवल
किडनी की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। उच्च स्तर किडनी की खराब कार्यक्षमता का संकेत हो सकता है।
बाइल और यूरिया लेवल
इनसे किडनी की अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने की क्षमता का पता चलता है।
यूरिन जांच
इसमें किडनी स्टोन, संक्रमण, प्रोटीन, शुगर, ब्लड आदि की जानकारी मिलती है।
एसीआर (Albumin to Creatinine Ratio)
यह किडनी में प्रोटीन की स्थिति को मापता है और इसका नॉर्मल रेंज 30 से कम होना चाहिए।
किडनी टेस्ट करवाने से पहले ध्यान रखें ये बातें
किडनी फंक्शन टेस्ट करवाने से पहले कुछ बातें ध्यान में रखना जरूरी है:
पहली यूरिन का इस्तेमाल करें
टेस्ट के लिए सुबह की पहली यूरिन सबसे उपयुक्त मानी जाती है, क्योंकि यह ज्यादा सटीक परिणाम देती है।
एल्कोहल और नशीले पदार्थों से बचें
टेस्ट से 24 घंटे पहले एल्कोहल और नशीले पदार्थों का सेवन बंद कर दें।
उपवास (फास्टिंग)
डॉक्टर के निर्देशानुसार, टेस्ट से 10-12 घंटे पहले उपवास रखना हो सकता है।
खून की जांच
टेस्ट के लिए खून का सैंपल लिया जाता है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप सही तरीके से तैयार हों।
इन सावधानियों का पालन करने से टेस्ट के परिणाम सही और सटीक आएंगे, जिससे आप अपने किडनी स्वास्थ्य के बारे में सही जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
