गलत खान-पान की आदतों के कारण इन दिनों पेट संबंधी समस्याएं बहुत हो रही हैं। यह कई कारणों से हो सकती है। खासतौर पर पेट फूलने के कारण आज के समय में कई लोग जूझ रहे हैं। आपको बता दें कि बहुत ज्यादा या जल्दी में खाना-खाने के दौरान आप हवा भी निगल लेते हैं तो भी आपका पेट फूल सकता है। कई बार बीन्स, गोभी, प्रोसेस्ड फूड खाने से भी पेट फूलने लगता है। इसके कारण कई तरह की पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं जैसे कब्ज, फूड इनटोलरेंस, सीलिएक बीमारी, चिड़चिड़ा आंत्र सिंड्रोम और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पेट फूलने की समस्या ठीक करने और खराब पाचन को सुधारने के लिए आप कुछ तरीके अपना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप अपनी गट हेल्थ को कैसे मजबूत बना सकते हैं।

ऐसे फूड आइटम न खाएं

आप अपनी डाइट में से ऐसे फूड आइटम्स निकाल दें जिन्हें खाने से आपका पेट फूल रहा है। इसकी जगह आप ऐसे फूड आइटम्स खा सकते हैं जो आपके पेट को हेल्दी रखने में मदद करें।

प्रोबायोटिक्स जरुर खाएं

आंत के बैक्टीरिया को बैलेंस रखने के लिए और पाचन को सुधारने के लिए आप प्रोबायोटिक्स का सेवन करें। दही, छाछ जैसी चीजें भी जरुर खाएं। यह आपका पाचन हेल्दी रखेगी।

रोज एक्सरसाइज करें

एक्सरसाइज आपका पाचन सुधारने और पेट को फूलने से रोकने में मदद करेगी। ऐसे में आप अपनी डेली रुटीन में इसे जरुर शामिल करें।

फाइबर फूड्स खाएं

फाइबर मल त्याग को सुधारने और पाचन को स्वस्थ रखने में बेहद जरुरी माना जाता है। ऐसे में आप फाइबर युक्त फूड्स को डाइट में जरुर शामिल करें।

एंटासिड लें

यह आपके पाचन तंत्र में होने वाली सूजन कम करेंगे और गैस को बाहर निकालने में भी फायदेमंद साबित होंगे। ऐसे में आप एंटासिड ले सकते हैं।

धीरे-धीरे खाएं खाना

अगर आप बहुत जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं या पानी पीते हैं तो आपके शरीर में हवा भी चली जाएगी। इसलिए खाने को धीरे-धीरे ही खाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *