अक्सर लोग नाश्ते में ब्रेड खाते हैं तो मान ही लीजिए कि ब्रेड के बिना नाश्ता तो एकदम अधूरा लगता है। जब भी सुबह किसी चीज के लिए देर हो रही हो तो ब्रेड खासतौर पर सबसे अच्छा ऑपशन है। ब्रेड तो खा लेते हैं लेकिन हम में से बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें ब्रेड खाने का सही तरीका नहीं पता। ज्यादातर हम इसे सेंककर यार टोस्ट करके ही खाते हैं, पर ये सही तरीका नहीं है।
ब्रेड खाने की ये 2 गलतियां
बटर के साथ सेंककर खाना
अब कुछ ऐसे भी हैं जो ब्रेड को सेंककर खाते हैं और ये एक गलत तरीका है। जब ब्रेड को बटर के साथ सेंककर खाया जाता है तो ट्रांस फैट की मात्रा बढ़ने लग जाती है और ये एक प्रोसेस्ड फूड में बदल जाता है। इसे खाते हैं तो शरीर को न ही ब्रेड का फायदा मिलेगा और न ही बटर का।
टोस्ट करके खाना
टोस्ट करके खाना एक तरह की गलती है। ब्रेड को टोस्ट करने पर ये एक प्रोसेस्ड फूड में बदल जाता है, जिसे खाने से आपको नुकसान हो सकता है और साथ ही फाइबर भी कम हो जाता है। इसे खाने से इंग्रीडिएंट्स और कैलोरी का नुकसान होता है।
ब्रेड खाने का सही तरीका
सबसे सही तरीका है कि आप ब्रेड को बिना सेंकें और बिना कुक किए खाएं यानि सीधे तरीके से ही ब्रेड खाएं। ब्रेड के साथ बटर खा रहे हैं तो सेंककर न खाएं। ब्रेड अंडा खा रहे हैं तो भी ब्रेड को न पकाएं। ब्रेड को तलकर खाने से बचें, क्योंकि इससे शरीर को फायदे की जगह नुकसान ही होगा।
हाई फाइबर वाली ब्रेड
हमेशा ध्यान रखें कि ज्यादा फाइबर वाली ब्रेड खाएं और इसे ऐसे खाद्य पदार्थों के साथ सेवन करें जो पाचन को धीमा कर दें, जिससे आपको लंबे समय तक ऊर्जा मिल पाए। जैसे कि टोस्ट पर पीनट बटर या कोई अन्य नट बटर लगाकर खाने से आपका मेटाबोलिज्म सही रहेगा और फिर शरीर में प्रोटीन की मात्रा भी सही रहेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
