आपने सुना होगा कि अंडा-मांस जैसी चीजें खाने से शरीर को ताकत मिलती है। यह बात सही हो सकती है परंतु ऐसे कई लोग हैं जो शुद्ध शाकाहारी होते हैं। ऐसे में उनके शरीर में कोई कमजोरी न हो इसके लिए वह अंडा खाते हैं। वहीं कुछ वेजिटेरियन लोग नॉन वेज खा रहे हैं हालांकि अभी भी ऐसे कई लोग हैं जो अंडा, चिकन, मटन, मछली को हाथ भी नहीं लगाते। ऐसे में यदि आप भी नॉन वेजिटेरियन फूड से परहेज करते हैं तो आज आपको कुछ ऐसे फूड्स बताते हैं जिनका सेवन आप कर सकते हैं। इन्हें खाने से आपके शरीर में कमजोरी नहीं होगी और पोषक तत्व भी मिलेंगे।

दाल चावल

शरीर को एनर्जी देने के लिए कार्ब्स और ताकत देने के लिए प्रोटीन की जरुरत होती है। ऐसे में आप दाल चावल मिलाकर खा सकते हैं। दोनों ही फूड्स में अलग-अलग अमीनो एसिड्स पाए जाते हैं ऐसे में यह कंप्लीट प्रोटीन बनाते हैं। यह खाने में कैलोरी को कंट्रोल भी करेंगे जिससे आपको एनर्जी भी मिलेगी और आपका वजन भी नहीं बढ़ पाएगा।

मसाले

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इम्यूनिटी पर ध्यान दें। कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण कीटाणु, रोगाणु और विषाणु शरीर पर बहुत जल्दी हमला करते हैं। इस दौरान शरीर खुद को ठीक रखने के लिए इन सभी पोषक तत्वों का इस्तेमाल करता है। ऐसे में आप इनका सेवन करके शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। हल्दी, लहसुन, अदरक, मेथीदाना, दालचीनी जैसे मसालों को खाने में डालें। यह आपकी इम्यूनिटी पॉवर को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।

चने

काले चने या भुने हुए चने को डाइट में से बाहर न निकालें। यह फूड आपके शरीर को खून बनाने के लिए आयरन देते हैं और एनीमिया से बचाव करते हैं। प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन-बी6, मैग्नीशियम भी इनसे ही मिलता है। ऐसे में आप इनको सब्जी बनाकर रोटी के साथ खा सकते हैं या फिर चने के पाउडर का सत्तू भी पी सकते हैं।

हरी सब्जी

अपनी डेली डाइट में रोज कोई न कोई हरी सब्जी जरुर खाएं। इसके अलावा मौसम के अनुसार, सीजनल फूड जरुर खाएं। सर्दी में मेथी, सरसों, पालक, बथुआ जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। यदि आप मोटापे से जूझ रहे हैं तो यह सब्जियां आपको पतला बनाएगी और शरीर में किसी भी तरह की कमजोरी नहीं आने देगी।

गाय का दूध

एनसीबीआई में प्रकाशित शोध की मानें तो गाय के दूध में विटामिन-बी12, प्रोटीन, विटामिन-डी, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यदि यह सारे विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को न मिले तो कमजोरी आ सकती है। ऐसे में आप सुबह खाली पेट इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो इसमें मखाने, हल्दी, बादाम डालकर और भी हेल्दी बना सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *